Select Date:

संसद: लोकसभा में पीठासीन अधिकारी का घेराव, राज्‍यसभा में भी हंगामा, कार्यवाही स्‍थगित

Updated on 29-03-2023 06:29 PM
नई दिल्ली: संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच लगातार टकराव जारी है। अडानी मुद्दे पर विपक्ष JPC जांच की मांग को लेकर अपने रुख पर अड़ा है। राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने के बाद कांग्रेस के तेवर और तीखे हो गए हैं। रोज विपक्षी सांसद JPC की मांग और राहुल गांधी की अयोग्यता के खिलाफ नोटिस देते हैं। कांग्रेस पार्टी ने आज सुबह 10:30 बजे CPP कार्यालय संसद भवन में लोकसभा और राज्यसभा के अपने सांसदों की बैठक बुलाई है। तृणमूल कांग्रेस के सदस्‍य भी 'लोकतंत्र बचाने' को लेकर प्रदर्शन करेंगे। हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा, दोनों ही सदन नहीं चल पा रहे हैं। बाहर निकलकर दिनभर बयानबाजी का दौर चलता है। संसद की कार्यवाही और सत्‍ता पक्ष-विपक्ष के टकराव से जुड़े ताजा अपडेट्स देखिए।

लोकसभा में पीठासीन अधिकारी का घेराव, सदन स्‍थगित

व‍िपक्षी सदस्‍यों ने लोकसभा में पीठासीन अधिकारी रमा देवी का घेराव किया। उनके सामने तख्तियां लहराई गईं। इससे पहले सदन में हंगामे के बीच सरकार ने जरूरी व‍िधेयक और संशोधन पारित करा ल‍िए। इसके बाद सदन को 3 अप्रैल तक के लिए स्‍थगित कर दिया गया। राज्‍यसभा भी तब तक स्‍थग‍ित है।

लोकसभा में 'वी वांट जेपीसी' के नारे

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक फिर शुरू हुई तो सदन के पटल पर दस्‍तावेज रखे गए। इस दौरान लोकसभा में व‍िपक्षी सांसद अडानी मामले पर जेपीसी जांच की मांग के लिए नारेबाजी करते रहे। पोस्‍टर्स भी लहराए गए।

केंद्र के खिलाफ TMC का प्रदर्शन

TMC सांसदों ने संसद परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया।

लोकसभा स्‍थगित, राज्‍यसभा में भी नारेबाजी

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया। दोनों तरफ के सदस्‍य नारेबाजी कर रहे थे। इसके बाद स्‍पीकर ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्‍थगित कर दी। राज्‍यसभा में भी विपक्ष ने नारेबाजी की। अडानी मामले पर जेपीसी जांच की मांग हुई। सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्‍थगित कर दी।

'खुद को संसद और कोर्ट से ऊपर मानते हैं राहुल'

संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस की। उन्‍होंने कहा, 'राहुल गांधी ने OBC समाज का जो अपमान किया उसपर अगर कोर्ट ने फैसला किया तो वे कहते हैं कि कोर्ट ही गलत हैं। उन्हें लगता है कि एक परिवार में पैदा हो गए तो इस देश पर राज करना उनका जन्मसिद्ध अधिकार है। वे खुद को संसद और कोर्ट से ऊपर मानते हैं।'

देश पर राज करना अधिकार समझते हैं राहुल: वैष्णव

राहुल गांधी को लगता है कि अगर संविधान में सदस्यता रद्द करने का प्रावधान है तो उनपर लागू नहीं होना चाहिए क्योंकि देश पर राज करना उनका अधिकार है। और बाबा साहेब अंबेडकर ने संविधान के तहत जितने लोकतांत्रिक संस्थान बनाए हैं वे सब उनसे नीचे हैं।
अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री

कल संसद में खूब हुआ हंगामा, धनखड़ ने ली चुटकी

विपक्षी सांसदों ने JPC की मांग और राहुल गांधी की अयोग्यता के खिलाफ भी मंगलवार को लोकसभा में स्थगन नोटिस दिया। मंगलवार को सदन की बैठक शुरू होने पर कांग्रेस के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजकर करीब सात मिनट पर दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। कांग्रेस के कुछ सांसदों ने प्रश्नकाल में कागज फाड़कर आसन की ओर फेंके और एक सदस्य ने आसन के सामने काला कपड़ा रखने की भी कोशिश की। एक बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजे सदन की बैठक शुरू हुई तो पीठासीन सभापति रमा देवी ने जरूरी दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए। इस दौरान कांग्रेस सदस्य आसन के पास आकर नारेबाजी की। शोर-शराबा नहीं थमने पर पीठासीन सभापति ने कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी।

सदस्यों की JPC की मांग और हंगामे के दौरान राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा, ‘कुछ भी मुमकिन हो सकता है, कुछ भी हवा निकल सकती है। आप कुर्सी पर बैठिए और मेरे निर्णय का इंतजार कीजिए।’

भ्रष्टाचार को लेकर पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.