मुंबई के मुलुंड में निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरा, चपेट में आईं गाड़ियां-वीडियो
Updated on
14-02-2026 01:38 PM
मुंबई: मुंबई के मुलुंड में निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का एक बड़ा हिस्सा गिरने की घटना सामने आई है। शनिवार को अचानक से एक बड़ा हिस्सा नीचे गिरने पर हड़कंप मच गया। इस हिस्से के नीचे एक कार दब गई। इसके साथ कुछ अन्य वाहन भी चपेट में आ गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार इस घटना में चार लोग घायल हो गए। कार के साथ एक ऑटो भी इस सीमेंट के हिस्से की चपेट में आ गया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरीके से घायलों को निकाला।
नीचे से बंद किया गया ट्रैफिक एलीवेटेड मेट्रो कॉरिडोर का एक बड़ा हिस्सा गिरने की सूचना के बाद मौके पर दमकल और पुलिस पहुंची। इसके बाद इस इलाके से वाहनों की आवाजाही को बंद किया गया। यह घटना मुंबई में मुलुंड पश्चिम में हुई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सीमेंट का हिस्सा नीचे से गुजर रही एक कार और ऑटो के बीच में गिरा। ऐसे में दोनों वाहन इसकी चपेट में आ गए। मुंबई मेट्रो की लाइन 4 का मुलुंड पश्चिम में निर्माण चल रहा है। यह लाइन ग्रीन लाइन के तौर जानी जाती है। इस लाइन का कुछ हिस्सा 2026 और पूरी लाइन 2027 तक खुलनी है। घटना के बाद मेट्रो के अधिकारियों ने जांच शुरू की है।
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…
हैदराबाद : ट्रेनी आईपीएस उदयकृष्ण रेड्डी केस में एक नया मोड़ आया है। यौन शोषण के लगे आरोपों में घिरे उदय कृष्ण रेड्डी ने आत्महत्या का प्रयास किया है। उन्हें…
तूतीकोरिन : तमिलनाडु में एक बड़ा राजनीतिक विवाद तब खड़ा हो गया है। विलाथिकुलम से डीएमके विधायक मार्कंडेयन को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधायक पर कोविलपट्टी में एक जनसभा…