2011 में चैंपियन टीम का हिस्सा, 2019 में हो गए ड्रॉप, वर्ल्ड कप में कैसा है अश्विन का रिकॉर्ड
Updated on
29-09-2023 01:16 PM
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम में रविचंद्रन अश्विन को जगह मिल गई है। चोट की वजह से बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल बाहर हो गए हैं। उनकी जगह पर ही अश्विन की टीम में एंट्री हुई है। टेस्ट में दुनिया की टॉप स्पिनर में शामिल अश्विन वनडे को पिछले 6 साल में सिर्फ 4 ही वनडे खेलने का मौका मिला है। जून 2017 में के बाद अश्विन को जनवरी 2022 में दो वनडे खेलने का मौका मिला था। इसके बाद इसी महीने उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो वनडे मैच खेले।
दो वर्ल्ड कप खेल चुके अश्विन
रविचंद्रन अश्विन भारत के लिए दो वनडे वर्ल्ड कप में खेल चुके हैं। वह 2011 में घरेलू सरजमीं पर हुए वर्ल्ड कप को जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे। हालांकि उस समय अश्विन टीम के प्रमुख स्पिनर नहीं थे। 2015 वर्ल्ड कप में वह प्रमुख स्पिन गेंदबाज के रूप में खेले। 2019 वर्ल्ड कप में बाहर बैठने के बाद अश्विन अब एक बार फिर 2023 वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं।
वर्ल्ड कप में अश्विन का रिकॉर्ड
वर्ल्ड कप की बात करें तो ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अभी तक भारत के लिए इसमें 10 मुकाबले खेले हैं। 2011 वर्ल्ड कप में उन्हें दो और 2015 में 8 मैच खेलने का मौका मिला था। 2011 में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो जबकि क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी दो विकेट लिए थे। इसमें शेन वॉटसन और रिकी पोंटिंग के विकेट शामिल थे। 2015 वर्ल्ड कप में अश्विन ने 14 बल्लेबाजों को आउट किया था। उन्होंने यूएई के खिलाफ चार जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन विकेट लिए थे। वर्ल्ड कप के 10 मैच में अश्विन ने 97 ओवर डाले हैं। उन्होंने इस दौरान 17 बल्लेबाजों को आउट किया था। उनका बेस्ट प्रदर्शन 25 रन देकर 4 विकेट है।
खेलने का मिलेगा मौका?
रविचंद्रन अश्विन को वर्ल्ड कप टीम में जगह तो मिल गई है लेकिन क्या उन्हें खेलने का मौका मिलेगा? सबसे बड़ा सवाल यही है। टीम में कुलदीप यादव प्रमुख स्पिनर हैं। एशिया कप में वह शानदार फॉर्म में थे। ऑलराउंडर के रूप में रविंद्र जडेजा टीम में हैं। हालांकि स्पिनरों की मदद वाली पिच पर उन्हें खेलने का मौका मिल सकता है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…