पास कर लिए बड़े-बड़े विदेशी एग्जाम, लेकिन भारत वाले में फंस गया... इतना भी स्मार्ट नहीं है ChatGPT
Updated on
14-04-2023 07:50 PM
नई दिल्ली: चैटजीपीटी (ChatGPT) की दुनियाभर में चर्चा है। तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। दावा हो रहा है कि यह इंसानों की जरूरत खत्म कर देगा। इंजीनियरिंग से जुड़ी ज्यादातर नौकरियों का यह सफाया करने वाला है। और न जाने क्या-क्या। बेशक, ऐसा कहने और दावा करने वाले जानकारों के अपने कारण हो सकते हैं। लेकिन, यकीन के साथ कुछ नहीं कहा जा सकता है। यह सही है कि एआई चैटबॉट कई क्षेत्रों में इंसानों से कहीं बेहतर है। लेकिन, उसकी सीमाएं भी हैं। यह खामी उजागर भी हो गई है। चैटजीपीटी ने भारत के जेईई एंट्रेंस एग्जाम में बेहद खराब प्रदर्शन किया है। वह सिर्फ 11 सवालों का सही जवाब दे पाया। इसके उलट वह बड़े-बड़े विदेशी एग्जाम क्रैक करने में सफल रहा। इनमें वॉरटन एमबीए एग्जाम और अमेरिका में डॉक्टरी का लाइसेंस पाने के लिए जरूरी इम्तिहान शामिल थे।
चैटजीपीटी दुनिया के सबसे मुश्किल इम्तिहानों को पास करने में कामयाब रहा है। इनमें अमेरिका में कानून और डॉक्टरी की प्रैक्टिस करने से जुड़े एग्जाम शामिल हैं। इन एग्जाम को पास करने के बाद ही कोई अमेरिका में वकालत या फिर डॉक्टरी कर सकता है। हालांकि, वही चैटजीपीटी भारत के ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) एडवांस्ड को क्रैक करने में फेल हो गया। जेईई की गिनती देश के सबसे मुश्किल एग्जाम के तौर पर होती है।
सिर्फ 11 सवालों के सही जवाब दे पाया ChatGPT ChatGPT सिर्फ 11 सवालों का सही जवाब देने में कामयाब रहा। इस तरह वह पूरी तरह फेल साबित हुआ। कई लोग इस बात से अचंभित हैं। कारण है कि दुनियाभर में चैटजीपीटी की तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं। एआई चैटबॉट को क्रांति बताया जा रहा है।
जेईई एडवांस जानी-मानी परीक्षा है। यह इंजीनियरिंग के छात्रों की परख करती है। इसमें मैथ्स, फिजिक्स और केमिस्ट्री के मुश्किल सवाल होते हैं। हर साल परीक्षा में बैठने वाले लाखों छात्रों में से कुछ ही इसमें सफल हो पाते हैं।
फेल हो जाने के बाद उठने लगे सवाल एग्जाम में चैटजीपीटी के फेल हो जाने के बाद दोबारा एक चर्चा शुरू हो गई है। सवाल उठने लगा है कि क्या सही में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में इंसानी इंटेलिजेंस को पूरी तरह रिप्लेस करने की ताकत है। चैटजीपीटी ने कई जटिल प्रॉब्लम को सॉल्व करके सिर्फ एआई जगत में ही हलचल नहीं मचाई है। बल्कि बाहर भी इसकी चर्चा है। वैसे कई लोग प्लैटफॉर्म की सीमाओं पर भी बात कर रहे हैं।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…