पठान ब्रदर्स ने साथ की रमजान की पहली सहरी, खाने के टेबल पर दिखे लजीज आइटम्स
Updated on
24-03-2023 08:15 PM
नई दिल्ली: रमजान का महीना मुसलमानों के लिए सबसे पाक महीना होता है। इस पाक महीने में मुस्लमान रोजा रखने के साथ-साथ अल्लाह की इबादत भी जमकर करते हैं। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रमजान का महीना नौवां महीना होता है। इस बार यह मुबारक महीना भारत में 23 मार्च से शुरू हुआ है और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पहला रोजा 24 मार्च शुक्रवार को रखा है। तो जाहिर है कि पहली सहरी भी शुक्रवार को ही की होगी। ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व पठान ब्रर्दस युसूफ पठान और इरफान पठान ने भी रमजान की पहली सहरी एक दूसरे के साथ की है जिसकी तस्वीर भी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की है।
युसूफ और इरफान ने साथ में की पहली सहरी
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर्स युसूफ पठान और इरफान पठान ने पाक महीने रमजान मुबारक की पहली सहरी साथ की है। युसूफ और इरफान दोनों ने ही सोशल मीडिया के सबसे चर्चित प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सहरी करते हुए कुछ तस्वीर साझा की हैं। जोकि अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस पठान ब्रदर्स की इस पोस्ट को अधिक पसंद भी कर रहे हैं। जहां युसूफ ने पोस्ट शेयर करते हुए उसकी केप्शन में लिखा 'भाई के साथ पहली सहरी'। तो वहीं इरफान ने लिखा 'पहली सहरी'। दोनों की केप्शन एक दूसरे से काफी सामान थी।
इसके अलावा बात करें दोनों भाइयों के करियर की तो इरफान पठान भारत के लिए 29 टेस्ट, 120 वनडे और 24 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं। वहीं युसूफ ने भी टीम इंडिया के लिए 57 एकदिवसीय मुकाबले और 22 टी20 मैच खेले हैं। मौजूदा समय में इरफान पठान स्टार स्पोर्टस के लिए कमेंट्री करते हुए नजर आते हैं। वह टी20 वर्ल्ड कप 2022 और आईपीएल जैसे बड़े इवेंट्स में कमेंट्री कर चुके हैं। इतना ही नहीं बल्कि इरफान और युसूफ अब भी क्रिकेट से जुड़े रहने के लिए अलग-अलग क्रिकेट लीग्स में हिस्सा लेते रहते हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…