मरीजों को लगेगा झटका, जरूरी 800 दवाओं की कीमतों में हो सकती है बढ़ोतरी, जानिए कब से?
Updated on
19-03-2024 02:45 PM
नई दिल्ली: जब कोई बीमार हो तो वह वैसे ही परेशान रहता है। अब उनकी परेशानी और बढ़ सकती है। क्योंकि जरूरी दवाओं की कीमतों में आगामी एक अप्रैल से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। हालांकि यह बढ़ोतरी थोड़ी बतायी जाती है। असेंशियल यानी जरूरी दवाओं की बात करें तो इनमें पेनकिलर्स, एंटीबायोटिक, दिल की 800 दवाएं शामिल हैं।
सरकार अनुमति देने को तैयार
हमारे सहयोगी इकॉनमिक टाइम्स की एक खबर के मुताबिक सरकार दवा कंपनियों को एनुअल होलसेल प्राइज इंडेक्स (WPI) में बदलाव के हिसाब से कीमतों में बढ़ोतरी की अनुमति देने के लिए तैयार है। बढ़ती महंगाई को देखते हुए फार्मा इंडस्ट्री दवाओं की कीमत बढ़ाए जाने की मांग कर रही थी। WPI में सालाना परिवर्तन के अनुरूप, सरकार .0055% की बढ़ोतरी की अनुमति देने के लिए तैयार है। हालांकि दवाओं की कीमत में पिछले साल और इससे पहले 2022 में रेकॉर्ड 12% और 10% की भारी वृद्धि के बाद यह मामूली वृद्धि होगी। दवाओं के मूल्य में बदलाव की अनुमति साल में एक बार दी जाती है।
इंडस्ट्री का क्या है कहना
उद्योग से जुड़े एक्सपर्ट का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में, कुछ प्रमुख दवाई बनाने में काम आने वाली सामग्रियों की कीमतें 15% से 130% के बीच बढ़ी हैं। इनमें पेरासिटामोल की कीमत 130% और एक्सीसिएंट्स की कीमत 18-262% बढ़ी है। ग्लिसरीन और प्रोपलीन ग्लाइकोल, सिरप, सहित सॉल्वैंट्स 263% और 83% महंगे हो गए हैं। इंटरमीडिएट्स की कीमतें भी 11% से 175% के बीच बढ़ी हैं। पेनिसिलिन जी 175% महंगा हो गया है।
जरूरी है बढ़ोतरी?
इससे पहले, 1,000 से अधिक भारतीय दवा निर्माताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले एक लॉबी समूह ने भी सरकार से तत्काल प्रभाव से कीमतों में बढ़ोतरी करने की इजाजत मांगी थी। इनका कहना है कि उद्योग बढ़ती इनपुट लागत से जूझ रहा है। हालांकि, एक एनजीओ से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि पिछली दो प्रमुख बढ़ोतरी के बाद यह राहत होगी।
क्या हैं जरूरी दवाएं
इस लिस्ट में उन दवाओं को शामिल किया जाता है, जो अधिकतर लोगों के काम में आती हैं। आवश्यक दवाओं की लिस्ट में पैरासिटामोल जैसी दवाएं एजिथ्रोमाइसिन जैसी एंटीबायोटिक्स, एंटी एनीमिया दवाएं, विटामिन और मिनरल्स शामिल हैं।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…