एमी एडम्स के साथ रोमांस करते नजर आएंगे पॉल रेड, टेसा थॉम्पसन भी हैं कॉमेडी फिल्म का हिस्सा
Updated on
06-05-2023 08:33 PM
एक्टर पॉल रेड, एमी एडम्स और टेसा थॉम्पसन एक साथ एक कॉमेडी ड्रामा फि़ल्म में नज़र आने वाले हैं। इन तीनों को डायरेक्टर जोनाथन डेटन और वैलेरी फारिस की फि़ल्म 'द इनवाइट' में देखा जाएगा। यह पहली बार होगा, जब तीनों एक साथ पर्दे पर नजर आएंगे।
खबरों के अनुसार, आने वाली यह फिल्म स्पेनिश भाषा में बनी 'सेंटीमेंटल' की स्टोरी पर आधारित होगी। हालांकि, इससे पहले भी इस फिल्म पर विभिन्न डायरेक्टर ने काम किया। अब एक बार फिर नए अंदाज में इस कहानी को लेकर नई कहानी परोसी जाएगी। जहां फैंस के फेवरेट एमी और पॉल रोमांस करते नजर आएंगे।
कहानी क्या है
फिल्म की कहानी पॉल रेड और एमी एडम्स के इर्द-गिर्द घूमती है। ये दोनों इस फिल्म में शादीशुदा कपल हैं, जिन्हें शादी किए हुए 15 साल हो गए हैं लेकिन इन्हें लगता है कि वे बेवजह इस रिश्ते को लेकर चल रहे हैं। हालांकि, यह फि़ल्म इन दोनों के वैवाहिक जीवन के संकटों पर आधारित नहीं है।
नोक-झोंक से लेकर हंसाने तक
मूल रूप से यह फिल्म इस शादीशुदा कपल के आस-पास के माहौल से लेकर अन्य चीज़ों पर आधारित है। फिल्म में पड़ोसियों के बीच चलने वाली नोक-झोंक से लेकर कई ऐसी चीज़ें होंगी, जो दर्शकों को गुदगुदाएगी। फि़ल्म की स्क्रीप्ट रशीदा जोन्स और विल मैककॉर्मैक लिख रहे हैं।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…