कंगाली या कुछ और? शादी से पहले ही पाकिस्तानी 'IPL' टीम के मालिक ने सिर में उतार ली गोली
Updated on
07-07-2023 03:01 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान उस वक्त सन्न रह गया, जब पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) टीम मुल्तान सुल्तांस के मालिक आलमगीर खान तरीन की मौत की खबर आई। उन्होंने अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या की। पाकिस्तान मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तरीन ने लाहौर के गुलबर्ग स्थित अपने आवास पर पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद, लाहौर पुलिस ने जांच शुरू की और शुरुआती रिपोर्टों से पता चला कि यह आत्महत्या का मामला है।
मुल्तान सुल्तांस के सीईओ हैदर अजहर ने तरीन की मौत की पुष्टि की है। मुल्तान सुल्तांस के मालिक की मौत की खबर से पाकिस्तान और विदेशों में क्रिकेट समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस के अनुसार, वह किसी बीमारी से परेशान थे, जिसका जिक्र सुसाइड नोट में भी किया है। यह हालांकि हैरान करने वाला है। दरअसल, पाकिस्तान के बड़े बिजनसमैन थे।
अरबों के मालिक और दिसंबर में होनी थी शादी, फिर आत्महत्या क्यों? 80 मिलियन डॉलर उनकी नेटवर्थ थी, जो लगभग 67 अरब पाकिस्तानी रुपये के बराबर है। क्रिकेट टीम से लेकर तमाम बड़े बिजनस वह चलाते थे। उनके दोस्तों का कहना है कि कभी उन्होंने किसी बीमारी का जिक्र नहीं किया। यहां हैरान करने वाली बात यह भी है कि 63 वर्ष के आलम इसी वर्ष दिसंबर में शादी करने वाले थे। इससे पहले इस तरह की घटना हैरान करती है। पाकिस्तानी टीवी चैनलों की रिपोर्टों के अनुसार, पुलिस को घटनास्थल पर सुसाइड नोट मिला। नोट में एक अज्ञात बीमारी से उनके संघर्ष का उल्लेख किया गया है। 63 साल के तरीन अविवाहित थे, लेकिन उनकी इस साल के अंत में दिसंबर में शादी करने की योजना थी।
कौन हैं आलमगीर खान तरीन? मुल्तान सुल्तांस की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, आलमगीर खान तरीन पाकिस्तान के दक्षिण पंजाब के एक प्रमुख व्यवसायी हैं। उन्हें शमीम एंड कंपनी (प्राइवेट) लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के रूप में उनकी भूमिका के लिए पहचान मिली। इस कंपनी के पास दक्षिण पंजाब में पेप्सिको के लिए आधिकारिक बॉटलिंग और फ्रेंचाइजी अधिकार हैं और 1990 से तरीन के नेतृत्व में हैं। इसके अलावा पाकिस्तान की सबसे बड़ी प्यूरीफायर कंपनी के भी मालिक थे।
यूएस में की थी पढ़ाई तारेन ने अपनी स्नातक की डिग्री प्रतिष्ठित कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले से हासिल की और बाद में येल विश्वविद्यालय से अपनी मास्टर डिग्री पूरी की। वह एक खेल प्रेमी थे, जो इस बात में दृढ़ता से विश्वास करते थे कि खेलों का विकास पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसी विश्वास के साथ उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग में मुल्तान सुल्तांस फ्रेंचाइजी खरीदी। मोहम्मद रिजवान टीम के कप्तान हैं और उन्होंने उन्हें 2021 में पीएसएल खिताब जीतने में मदद की।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…