Select Date:

'पवन सिंह मेरा घर नहीं चलाते कि मैं...', खेसारी लाल ने ज्योति सिंह को कहा 'भाभी', सपोर्ट में कही बेधड़क बातें

Updated on 07-10-2025 01:40 PM
भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार कहे जानेवाले पवन सिंह इस बार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। मामला उनके खिलाफ है क्योोंकि उनकी पत्नी ज्योति सिंह उनसे मिलने लखनऊ उनके घर पहुंचीं। उनके वहां पहुंचते ही पुलिस धमक पड़ी। इस दौरान ज्योति लाइव आकर कैमरे के सामने फूट-फूटकर रोईं और पवन सिंह के बुरे व्यवहार के बारे में बातें करती नजर आईं। इस वक्त पवन सिंह के फैन्स भी उनके खिलाफ नजर आ रहे हैं और भारी संख्या में लोग ज्योति को सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं अब खेसारी लाल यादव भी भाभी के सपोर्ट में उतरे हैं।

खेसारी लाल यादव ने एक इंटरव्यू में कहा, ' मेरी फैमिली में मेरी बहन तो नहीं है लेकिन एक बेटी का बाप जरूर हूं, और महसूस कर सकता हूं कि अगर मेरी बेटी के साथ ऐसा कुछ हुआ तो मैं क्या करूंगा। ज्योति भाभी को उन्हें माफ कर देना चाहिए। लाइफ में हर किसी से गलती होती है, और अगर उन्होंने कोई बड़ा अपराध किया है तो आप मीडिया में सारी सच्चाई बता दीजिए। मैं पवन सिंह से प्यार करता हूं, लेकिन उनकी गलतियों पर पर्दा नहीं डाल सकता हूं।'

'उनकी गलतियों पर मैं पर्दा नहीं डाल सकता भाई'

खेसारी ने कहा, 'देखा जाए को भाभी की इतनी बड़ी गलती तो नहीं है। उस महिला ने तो इतना बड़ा कोई अपराध नहीं किया होगा। आप अगर इतने लोगों को माफ कर सकते हो तो उस महिला को भी माफ करो यार। हमलोग चाहते हैं। लेकिन उनकी गलतियों पर मैं पर्दा नहीं डाल सकता भाई। मैं उनका चमचा नहीं हूं, और मैं चाटुकारिता नहीं करता। पवन सिंह मेरा घर नहीं चलाते कि मैं जाकर कहूं कि आप बहुत बढ़िया कर रहे। भाई नहीं कर रहे हो बढ़िया। ये सही नहीं है। ये गलत है तो है। जो महिला का इज्जत नहीं करता वो जिंदगी में नेतृत्व कैसे कर पाएगा दुनिया का?

'अपने पति के लिए दुनिया के सामने आंचल फैला रही है'

वो आगे कहते हैं, 'महिला ही समाज का सबसे बड़ा आईना है भाई। आज वो महिला अपने पति के लिए दुनिया के सामने आंचल फैला रही है यार। इससे बड़ी शर्मिंदगी जीवन में नहीं हो सकती। आप दुनिया में बहुत कुछ कमा लोगे। इस कमाई का मतलब क्या है यार।'

खेसारी ने कहा, 'आज चार-पांच साल से दूसरा टॉपिक ही नहीं'

खेसारी ने ज्योति के लिए कहा, 'उनको पोस्ट करने की जरूरत नहीं है, जाके बैठ जाना चाहिए उनको, बिल्कुल बैठना चाहिए और उनका हक है। नहीं तो अगर वो घर में एंट्री नहीं करते हैं तो आप बाहर बैठो। ये पवन सिंह और ज्योति सिंह का जो मुद्दा है न, आज चार-पांच साल से न दूसरा टॉपिक ही नहीं है। जैसे लगता है जीवन में कुछ है ही नहीं यार वो पत्नी-पति, हमलोग फालतू में चर्चे कर रहे हैं, उसपर मैं उनको हमेशा ट्रोल क्यों करता था पहले या बोलता भी था क्योंकि यार मैं उनको समझाता था, भाई मेरा तरीका भी वही है। और आप उसको गलत ले रहे हैं, ये आपका तरीका है। मेरे समझानेऔर बोलने का तरीका वही है। आपको चेला और आपको गुरु नहीं भी बनाएगा तो अपने जीवन वो चला लेगा और आपसे बड़ा बन जाएगा।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 July 2026
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
 20 July 2026
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्‍या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
 20 July 2026
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का संसद मार्च दिल्‍ली पुलिस बल के साथ लगातार संघर्ष करते हुए आगे बढ़ रहा है। सोमवार, 20 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे जहां पुलिस…
 20 July 2026
ग्रेसी सिंह का नाम उन एक्ट्रेसेस में शामिल है, जिन्होंने बेहद कम समय में अपनी सादगी, सहज एक्टिंग और दमदार किरदारों के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह…
 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
Advt.