Select Date:

क्रेडिट कार्ड से इनकम टैक्स भरना पड़ेगा महंगा, जानें कौन सा तरीका रहेगा सही?

Updated on 30-07-2024 02:12 PM
इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने पर अगर टैक्स की देनदारी बन रही है तो उसे ऑनलाइन चुकाना होता है। ऑनलाइन पेमेंट आप कई तरीके से कर सकते हैं। इनमें इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड आदि शामिल हैं। पेमेंट करने के लिए इन विकल्पों का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें। काफी टैक्सपेयर टैक्स देनदारी का पेमेंट करने के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल सबसे ज्यादा इसलिए किया जाता है ताकि पेमेंट की गई रकम को बाद में EMI में बदलवाकर उसे धीरे-धीरे चुकाया जा सके। हालांकि ऐसा करना जेब पर काफी भारी पड़ता है। क्योंकि क्रेडिट कार्ड जारी करने वाले ज्यादातर बैंक टैक्स जैसे पेमेंट के लिए प्रोसेसिंग फीस लेते हैं। इनकम टैक्स की वेबसाइट के अनुसार इनकम टैक्स भरने के लिए कई विकल्प मौजूद हैं।

Internet Banking

इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से भी आप इनकम टैक्स का पेमेंट कर सकते हैं। हालांकि यह सुविधा उन्हीं टैक्सपेयर्स के लिए है जिनके पास अथॉराइज्ड बैंक का अकाउंट है। अथॉराइज्ड बैंकों की लिस्ट इनकम टैक्स विभाग की वेबसाइट पर दी गई है। जब आप पेमेंट करेंगे तो इन बैंकों की लिस्ट वहीं दिखाई दे जाती है। इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से पेमेंट करने पर किसी भी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होता।

Debit Card

अगर आपके पास अथॉराइज्ड बैंक जैसे केनरा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंडियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का डेबिट कार्ड है तो आप उससे भी इनकम टैक्स का पेमेंट कर सकते हैं। इन बैंकों के डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर किसी भी प्रकार का चार्ज या फीस नहीं देनी होगी। इन बैंकों के अतिरिक्त अगर आपको पास किसी अन्य बैंक का डेबिट कार्ड है तो पेमेंट विकल्प में दिए Payment Gateway मोड का इस्तेमाल करें।

RTGS/NEFT

आप RTGS या NEFT के माध्यम से भी इनकम टैक्स का पेमेंट कर सकते हैं। इसके लिए आप किसी भी बैंक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस विकल्प का इस्तेमाल करने के लिए आपको challan-cum-mandate फॉर्म क्रिएट करना होगा। इसके बाद इसका प्रिंट आउट लेकर किसी भी बैंक की ब्रांच में जाकर या ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। ऑनलाइन पेमेंट पर कोई चार्ज नहीं है। ब्रांच में जाने पर बैंक कुछ रकम चार्ज करते हैं। हालांकि यह बहुत कम (25 रुपये तक) होती है।

Payment Gateway

पेमेंट गेटवे विकल्प का इस्तेमाल करके भी आप टैक्स का पेमेंट कर सकते हैं। इस मोड में पेमेंट के बहुत सारे ऑप्शन मिलते हैं। इनमें इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और यूपीआई शामिल हैं। आप जिस तरीके से पेमेंट करना चाहते हैं, कर सकते हैं। इस मोड का इस्तेमाल करने पर अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है। यह शुल्क कितना होगा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस बैंक के माध्यम से पेमेंट कर रहे हैं। अलग-अलग के अलग-अलग चार्ज ले सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
Advt.