Select Date:

Paytm को मिला दिवाली गिफ्ट, 9 महीने बाद हटा बैन, अब जोड़ सकेगी नए UPI यूजर्स

Updated on 24-10-2024 12:16 PM
नई दिल्ली: नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने Paytm को नए UPI यूजर्स को जोड़ने की मंजूरी दे दी है। Paytm की मूल कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड ने इसकी जानकारी दी। इस कंपनी पर करीब 9 महीने पहले यानी जनवरी में रिजर्व बैंक ने यह बैन लगा था। इस बैन के बाद बुधवार को कंपनी के शेयर में जबर्दस्त तेजी आई थी। यह बैन हटना पेटीएम के लिए किसी दिवाली गिफ्ट से कम नहीं है।
बुधवार को BSE पर इसका शेयर 8.40% उछलकर 745 रुपये के भाव पर बंद हुआ। एनएसई पर कंपनी का शेयर 7.53% बढ़कर 738.20 रुपये के भाव पर पहुंच गया। इस तरह कंपनी का बाजार मूल्यांकन 3,680.36 करोड़ रुपये बढ़कर 47,436.58 करोड़ रुपये हो गया।

क्यों लगा था पेटीएम पर बैन?


इसी साल की शुरुआत में यानी जनवरी में रिजर्व बैंक ने पेटीएम नए यूपीआई यूजर्स जोड़ने पर बैन लगाया था। रिजर्व बैंक ने कुछ परिचालन दिशानिर्देशों का पालन न करने का हवाला देते हुए यह बैन लगाया था। रिजर्व बैंक के मुताबिक पेटीएम जोखिम-संबंधी प्रक्रियाओं का मैनेजमेंट और डेटा प्रोटेक्शन रेगुलेशंस का सही से पालन नहीं कर रही थी।

कंपनी पर आ गई थी मुसीबत


रिजर्व बैंक के इस बैन के बाद कंपनी काफी परेशानी में आई थी। इसका शेयर पहले से घाटे में चल रहा था। रिजर्व बैंक के इस फैसले ने कंपनी की मुश्किलें और बढ़ा दी थीं। बैन लगने के बाद कंपनी ने बैन के कारणों को ध्यान में रखकर इन पर काम किया और सभी जरूरी चीजों का पालन करना पड़ा।

इस बैन के बाद कंपनी के यूजर्स में कमी आई थी। बैन से पहले पेटीएम के पास UPI पेमेंट का 13 फीसदी हिस्सा था। चूंकि कंपनी नए यूजर्स नहीं जोड़ पा रही थी। बैन की खबर आने के बाद जो यूजर्स थे, वे भी कम होने लगे। स्थिति यह आ गई कि इसके यूजर्स की संख्या मात्र 8 फीसदी रह गई। इस दौरान फोनपे, गूगल पे आदि के यूजर्स की संख्या में बढ़ोतरी हुई। भारत में होने वाले कुल यूपीआई ट्रांजेक्शन का करीब 87 फीसदी इन्हीं दोनों कंपनियों के प्लेटफॉर्म से होता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
 31 July 2026
मुंबई: गुजरात की एक एफएमसीजी कंपनी है गोकुल एग्रो रिसोर्सेज (Gokul Agro Resources)। इसके शेयर गुरुवार को ट्रेडिंग शेसन के दौरान NSE पर 7% से ज़्यादा चढ़ गए। विभिन्न तरह…
 31 July 2026
नई दिल्ली: मेटल और माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में एक फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। BSE पर कंपनी का शेयर पिछले सत्र…
 31 July 2026
अगस्त का महीना अपने साथ कई बदलाव लेकर आ रहा है। इसमें रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़े नियम, एलपीजी सिलेंडर की कीमत, विंडफॉल टैक्स, ITR डेडलाइन, क्रेडिट कार्ड…
 30 July 2026
नई दिल्ली: रुपये की गिरावट को थामने के लिए आरबीआई ने पिछले शुक्रवार को करीब $7 बिलियन बाजार में झोंके। यह कई महीनों में एक दिन में किया गया सबसे…
Advt.