Select Date:

एम्प्लॉइज को नौकरी से निकाल रही पेटीएम:यह रिस्ट्रक्चरिंग का हिस्सा

Updated on 10-06-2024 02:57 PM

पेटीएम की पैरेंट कंपनी 'वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड' ने अपने एम्प्लॉइज को नौकरी से निकाल रही है। हालांकि कंपनी ने यह जानकारी नहीं दी है कि वह कितने एम्प्लॉइज को नौकरी से निकाल रही है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मार्च 2024 तिमाही में पेटीएम के सेल्स एम्प्लॉइज की संख्या तिमाही आधार पर करीब 3,500 घटकर 36,521 रह गई। इसका मुख्य कारण रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI की ओर से पेटीएम पेमेंट्स बैंक की सर्विस पर प्रतिबंध लगाना था।

नौकरी दिलाने में मदद कर रही कंपनी
न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, कंपनी ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा, 'वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड उन एम्प्लॉइज को आउटप्लेसमेंट सपोर्ट प्रोवाइड कर रही है, जिन्होंने कंपनी के रिस्ट्रक्चरिंग प्रोसेस के तहत इस्तीफा दे दिया है।' आउटप्लेसमेंट सपोर्ट में कंपनी नौकरी से निकाले गए एम्प्लॉइज को दूसरी नौकरी दिलाने में मदद करती है।

15 मार्च के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक में डिपॉजिट बंद हुआ
RBI ने 31 जनवरी को नियमों का लंबे समय तक अनुपालन न करने का हवाला देते हुए पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर बड़े बिजनेस रिस्ट्रिक्शंस यानी प्रतिबंध लगाए थे। तब RBI ने सर्कुलर जारी करते हुए कहा था कि 29 फरवरी के बाद पेटीएम पेमेंट बैंक के अकाउंट में पैसा जमा नहीं किया जा सकेगा।

इस बैंक के जरिए वॉलेट, प्रीपेड सर्विसेज, फास्टैग और दूसरी सर्विसेज में पैसा नहीं डाला जा सकेगा। हालांकि, बाद में RBI इस डेडलाइन को 15 मार्च तक बढ़ा दिया था। 15 मार्च के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक में डिपॉजिट बंद हो गया है। RBI को पेटीएम की KYC में बड़ी अनियमितताएं मिली थी, जिससे ग्राहक सीरियस रिस्क में आ गए थे।

पेटीएम ने लाखों ग्राहकों की KYC नहीं की थी। लाखों अकाउंट का पैन वैलिडेशन नहीं हुआ था। मल्टीपल कस्टमर्स के लिए सिंगल पैन का इस्तेमाल हो रहा था। कई मौकों पर RBI को बैंक की ओर से गलत जानकारी भी दी गई। आरबीआई को बड़ी संख्या में निष्क्रिय खाते भी मिले थे।

एक साल में पेटीएम के शेयर ने 51% से ज्यादा का निगेटिव रिटर्न दिया
पेटीएम के शेयर में आज तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी का शेयर दोपहर 1 बजे 3.63% की तेजी के साथ 395.15 रुपए पर कारोबार कर रहा था। पिछले 5 दिनों में पेटीएम के शेयर में 10.52% और पिछले 1 महीने में 12.97% की तेजी देखने को मिली है। हालांकि, पिछले 6 महीने में पेटीएम का शेयर 39.85% और 1 साल में 51.36% का निगेटिव रिटर्न दिया है।

पेटीएम का चौथी-तिमाही में घाटा 228% बढ़ा
पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस को वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 550 करोड़ रुपए का लॉस हुआ है। पिछले वित्त वर्ष यानी 2022-23 की समान तिमाही में घाटा 167.5 करोड़ रुपए था। यानी, कंपनी का घाटा 228% बढ़ गया है।

कंपनी के रेवेन्यू यानी आय में भी गिरावट आई है। जनवरी-मार्च तिमाही में पेटीएम का ऑपरेशन से रेवेन्यू 2,267 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की समान तिमाही में रेवेन्यू 2,334 करोड़ रुपए था। यानी, चौथी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 3% गिर गया। कंपनी ने 21 मई को नतीजे जारी करते हुए यह जानकारी दी थी।

वित्त वर्ष 2023-24 में 19% कम हुआ कंपनी का घाटा
पूरे वित्त वर्ष 2023-24 की बात करें तो कंपनी का घाटा 2022-2023 की तुलना में कम हुआ है। 2023-24 में पेटीएम ने 1,422.4 करोड़ रुपए का घाटा दर्ज किया। 2022-2023 में ये 1,776.5 करोड़ रुपए था। यानी, घाटे में 19% की कमी आई है।

वहीं पूरे वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का रेवेन्यू बढ़ा है। 2023-24 में पेटीएम ने ऑपरेशन से 9,977.8 करोड़ रुपए का रेवेन्यू दर्ज किया। 2022-2023 में ये 7,990.3 करोड़ रुपए था। यानी, रेवेन्यू में 24.9% की बढ़ोतरी हुई है।

2009 में हुई थी पेटीएम की शुरुआत
पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने अगस्त 2009 में पेटीएम पेमेंट ऐप को लॉन्च किया था। अभी देश में पेटीएम के 30 करोड़ से ज्यादा यूजर हैं। पेटीएम का मार्केअ कैप 22.39 हजार करोड़ रुपए है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
Advt.