अयोध्या राम मंदिर जाने को पेटीएम दे रहा है फ्री में बस का टिकट, कैसे मिलेगा यहां जानें
Updated on
19-01-2024 01:51 PM
नई दिल्ली: तीन दिन और हैं। अयोध्या में नव-निर्मित राम मंदिर (Ram Mandir) में प्राण प्रतिष्ठा होने ही वाला है। इस अवसर पर देश के कोने-कोने से लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं। इसके लिए एविएशन कंपनियों से लेकर रेलवे और रोडवेज ने विशेष तैयारी की है। स्पेशल फ्लाइट, स्पेशल ट्रेन और स्पेशल बसें चलाई जा रही हैं। यदि आप भी इस अवसर पर अयोध्या जाना चाहते हैं तो आप फ्री में बस का टिकट पा सकते हैं। मोबाइल वॉलेट वाली अग्रणी कंपनी पेटीएम ने बसों के टिकट फ्री (Bus Ticket for Free) में देने की घोषणा की है। हम बता रहे हैं इस योजना के बारे में।
क्या है योजना
अयोध्या जाने के लिए फ्री में बस टिकट (Paytm Free Bus Ticket) की योजना वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (OCL) ने शुरू की है। यह कंपनी पेटीएम का मालिक है, जो देश की अग्रणी भुगतान और वित्तीय सेवा कंपनी तथा क्यूआर और मोबाइल भुगतान की कंपनी है। इसने आगामी 22 जनवरी को राम मंदिर के आगामी अभिषेक समारोह के लिए बस से अयोध्या की यात्रा करने की योजना बनाने वाले भक्तों के लिए एक विशेष प्रस्ताव की घोषणा की है। यह योजना आज यानी 19 जनवरी से शुरू हो रही है।
कैसे मिलेगा फ्री में टिकट
पेटीएम की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार अयोध्या का फ्री बस टिकट पाने के लए उन्हें पेटीएम ऐप के माध्यम से टिकट बुक करना होगा। इस ऐप पर शुरुआती 1,000 यूजर्स को फ्री में बस का टिकट मिलेगा। इसके लए उन्हें प्रोमो कोड ‘BUSAYODHYA’ का उपयोग करना होगा। यह स्पेशल ऑफर 19 जनवरी से उपलब्ध है।
लाइव बस ट्रेकिंग सेवा भी
यात्रा के अनुभव को बढ़ाने के लिए, पेटीएम ने एक लाइव बस ट्रैकिंग सेवा उपलब्ध कराने की भी घोषणा की है। यह सुनिश्चित करता है कि यूजर्स आसानी से यात्रा कर सकें और अपने करीबी लोगों के साथ अपनी बुक की गई बस के वास्तविक समय स्थान को भी साझा कर सकें।
फ्री कैंसिलेशन फीचर
पेटीएम ऐप पर बस बुकिंग करने पर फ्री में कैंसिलेशन की भी सुविधा मिलेगी। इसमें यूजर्स को बिना किसी कारण का खुलासा किये अपने स्रोत खाते में तत्काल पूर्ण धनवापसी हासिल कर सकते हैं।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…