Paytm यहां पर करने जा रही 100 करोड़ का निवेश! शेयर पर दिखेगा ये सीधा असर, जानें क्या है तैयारी
Updated on
11-12-2023 02:30 PM
नई दिल्ली: देश की दिग्गज फिनटेक कंपनी पेटीएम (Paytm) बड़ा निवेश करने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेटीएम गुजरात के GIFT सिटी में एक ग्लोबल पेमेंट डेवलेपमेंट सेंटर स्थापित करने के लिए 100 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बना रहा है। कंपनी के संस्थापक और सीईओ विजय शेखर शर्मा के मुताबिक, इस योजना के बारे में गिफ्ट सिटी के अधिकारियों के साथ बातचीत की जा रही है। बताया कि वह GIFT सिटी में एक वैश्विक भुगतान विकास केंद्र बनाने जा रहे हैं। उनका मानना है कि यहां से ग्लोबल पेमेंट के विस्तार का अवसर है। गिफ्ट सिटी और अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा प्राधिकरण (आईएफएससीए) द्वारा आयोजित ''इन्फिनिटी फोरम 2.0'' के मौके पर विजय शेखर शर्मा गांधीनगर में थे।
चल रही बातचीत
पेटीएम के सीईओ विजय शर्मा के मुताबिक, वह गिफ्ट सिटी में एक साल में ₹100 करोड़ से ज्यादा का निवेश करेंगे। अभी इसपर बातचीत चल रही है। बताया कि गिफ्ट सिटी में बड़े अवसर हैं जहां वैश्विक स्तर पर सेवाएं दी जा सकती हैं। अगले महीने यानी 10 से 12 जनवरी को गुजरात ग्लोबल समिट 2024 का आयोजन होगा। GIFT अपने दम पर एक टॉवर भी बना रहा है। फिनटेक प्रशिक्षण संस्थान और अनुसंधान व विकास केंद्र होने के चलते यह टॉवर राज्य और देश में फिनटेक उद्योग के लिए कई अवसर खोलेगा।
शेयरों में दिखी तेजी
पेटीएम के शेयरों में आज तेजी देखने को मिल रही है। पेटीएम के शेयर आज 4 अंकों से ज्यादा की उछाल के साथ 656 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। इसके पहले पेटीएम के शेयरों में गिरावट देखी गई थी। पिछले 6 महीनों में पेटीएम का शेयर 19 फीसदी से ज्यादा गिर चुका है। वहीं बीते एक महीने में इसमें 26 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है। हालांकि एक साल की बात करें तो पेटीएम के शेयर 23 फीसदी से ज्यादा उछले हैं।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…