Paytm पेमेंट्स बैंक की बढ़ी मुसीबत! अब मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक्शन, 5.49 करोड़ का जुर्माना
Updated on
02-03-2024 01:26 PM
नई दिल्ली: पेटीएम पेमेंट्स बैंक की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब वित्तीय खुफिया इकाई-भारत (एफआईयू) ने उसके खिलाफ एक्शन लिया है। मनी लांड्रिंग निरोधक नियमों के उल्लंघन को लेकर FIU ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक (PPBL) पर 5.49 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एफआईयू को कुछ इकाइयों और उनके कारोबार से जुड़ी कंपनियों के संबंध में अवैध गतिविधियों के बारे में जांच एजेंसियों से जानकारी मिली थी। इसमें ऑनलाइन जुए के आयोजन और सुविधा प्रदान करने की बात शामिल थी। शिकायत मिलने के बाद एफआईयू ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक की समीक्षा शुरू की।
सरकार ने क्या बताया है?
मिनिस्ट्री के मुताबिक, दस्तावेजों की जांच करने के बाद फाइनैंशल इंटेलिजेंस यूनिट ने बैंक को PMLA के नियमों का उल्लंघन करने के संबंध में एक कारण बताओ नोटिस जारी किया। पेटीएम पेमेंट्स बैंक के लिखित और मौखिक जवाब मिलने के बाद FIU ने उपलब्ध रिकॉर्ड्स के आधार पर पाया कि पेटीएम के खिलाफ आरोप सही हैं। इसके बाद 1 मार्च 2024 को उस पर 5 करोड़ 49 लाख रुपये का जुर्माना लगाने का आदेश जारी किया गया।
आरबीआई के बाद एफआईयू का चाबुक
एफआईयू की कार्रवाई आरबीआई के 31 जनवरी के निर्देश के बाद हुई है। आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को 29 फरवरी से अपने ग्राहकों के खातों में नई जमा या ‘टॉप अप’ स्वीकार करने से रोक दिया था। बाद में तारीख को 15 मार्च तक बढ़ा दिया गया। पेटीएम पेमेंट्स बैंक के लिखित और मौखिक प्रस्तुतियों पर विचार करने के बाद रिकॉर्ड पर उपलब्ध भारी सामग्री के आधार पर एफआईयू-भारत के निदेशक ने पाया कि पेटीएम के खिलाफ आरोप प्रमाणित थे।
इस मामले में पेटीएम पेमेंट्स बैंक प्रवक्ता ने कहा, ‘यह पेनाल्टी एक बिजनेस सेगमेंट से जुड़े मुद्दों से संबंधित है, जिसे दो साल पहले डिसकंटीन्यू कर दिया गया था। उस अवधि के बाद हमने अपने मॉनिटरिंग सिस्टम्स और FIU को रिपोर्टिंग से जुड़े अपने मैकेनिजम्स को और मजबूत बनाया है।’
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…