Select Date:

पेटीएम QR कोड्स हमेशा की तरह काम करते रहेंगे : कंपनी ने कहा साउंडबॉक्स-कार्ड मशीन जैसे पेमेंट डिवाइसेज भी रहेंगे चालू

Updated on 14-02-2024 01:42 PM

डिजिटल पेमेंट्स में स्पेशलाइजेशन वाली फिनटेक फर्म पेटीएम ने मंगलवार (13 फरवरी) को कहा कि उसके QR कोड्स हमेशा की तरह काम करते रहेंगे। जिससे मर्चेंट्स यानी व्यापारियों को 29 फरवरी 2024 के बाद भी पेमेंट्स एक्सेप्ट करने की अनुमति मिलेगी। साथ ही कंपनी ने यह भी कहा कि पेटीएम साउंडबॉक्स और कार्ड मशीन जैसे पेमेंट डिवाइसेज भी हमेशा की तरह चालू रहेंगे। मर्चेंट्स को ऑप्शन तलाशने की जरूरत नहीं है।

RBI ने 31 जनवरी को पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर की थी कार्रवाई
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI ने 31 जनवरी को पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) को 29 फरवरी के बाद किसी भी कस्टमर अकाउंट्स, वॉलेट, फास्टैग और अन्य इंस्ट्रूमेंट्स में डिपॉजिट्स या टॉप-अप एक्सेप्ट करना बंद करने का निर्देश दिया था। इससे यह आशंका पैदा हो गई थी कि क्या पेटीएम के QR कोड्स भी नहीं चलेंगे।

मर्चेंट्स के सेटलमेंट अकाउंट को दूसरे बैंक में ट्रांसफर करेंगे
पेटीएम ने कहा कि कुछ मर्चेंट्स ने PPBL बैंक अकाउंट्स के जरिए रिपेमेंट्स अरेंजमेंट्स का सेट अप किया है, क्योंकि सेटलमेंट्स वहां प्रोसेस किए जा रहे थे। कंपनी ने कहा, 'अब हमें उनके सेटलमेंट अकाउंट को उनकी पसंद के दूसरे बैंक में ट्रांसफर करने की जरूरत है, ताकि सेटलमेंट्स प्राप्त होता रहे और रिपेमेंट्स बिना रुके प्रोसेस हो सके।'

ट्रांसफर प्रोसेस मर्चेंट्स और कस्टमर्स को प्रभावित नहीं करेगी
कंपनी ने कहा कि पेटीएम मर्चेंट्स के सेटलमेंट अकाउंट का उनकी पसंद के बैंक में ट्रांसफर करने का काम बैक एंड पर होगा। यह प्रोसेस मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी के समान है। वहीं यह प्रोसेस फ्रंट एंड पर मर्चेंट्स और कस्टमर्स को प्रभावित नहीं करेगी।

पेटीएम ने यह भी कहा कि वह कुछ लिडिंग बैंकों के साथ बातचीत कर रही है और उनमें से एक के साथ साझेदारी करेगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मर्चेंट्स के काम में कोई रुकावट न आए।

पेटीएम के मर्चेंट पार्टनर्स को सर्विस बिना किसी रुकावट के अवेलेबल रहेगी
कंपनी के स्पोक्सपर्सन ने कहा, 'पिछले दो सालों में पेटीएम ने कई सर्विसेस के लिए कई बैंकिंग भागीदारों के साथ पार्टनरशिप की है। पेटीएम QR जैसी सर्विसेस के लिए पेटीएम पेमेंट्स बैंक बैक-एंड बैंक के रूप में काम करता है। हालांकि, ये सर्विसेस अब पार्टनर बैंकों में बिना रुके ट्रांसफर हो जाएंगी। इसका मतलब है कि पेटीएम के मर्चेंट पार्टनर्स को सर्विस बिना किसी रुकावट के अवेलेबल रहेगी।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.