मुश्किलों से जूझ रही पेटीएम ई-कॉमर्स स्टार्टअप बिटसिला को खरीदने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पेटीएम और बिटसिला के बीच सौदा अंतिम चरण में है और जल्द पूरा हो सकता है। बेंगलुरु स्थित बिटसिला, ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) स्टार्टअप है। इसके अलावा पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, Paytm ई-कॉमर्स ने अपना नाम बदलकर Pai प्लेटफॉर्म कर लिया है।
सेलर-साइड ऐप के रूप में ONDC में इस स्टार्टअप की भूमिका B2B (बिजनेस टु बिजनेस) है, क्योंकि यह छोटे व्यापारियों को नेटवर्क से जोड़ने में मदद करता है। 2020 में दशरथम बिटला और सूर्या पोक्कली ने बिटसिला को शुरू किया था। वहीं पेटीएम ONDC पर एक बायर ऐप है। बिटसिला की खरीद के साथ पेटीएम, नेटवर्क के सेलर-साइड पर भी पहुंच जाएगी और ONDC पर इसकी पकड़ और मजबूत हो जाएगी।
क्या है ONDC?
ये सेलर और बायर यानी ग्राहक दोनों को एक-दूसरे से डायरेक्ट मिलाता है। ONDC एक नॉट फॉर प्रॉफिट कंपनी है। SBI, HDFC जैसे कई बैंक इसके शेयर होल्डर है। इस कंपनी को भारत सरकार का सपोर्ट मिला हुआ है। ONDC पर ऑल ओवर इंडिया 35 हजार से ज्यादा सेलर हैं। इसमें 38 लाख से ज्यादा सामान बेचने के लिए मौजूद है। आप अपनी जरूरत के हिसाब से कैटेगरी को चुनकर आइटम ऑर्डर कर सकते हैं।
ONDC के जरिए सस्ते में मिल रहा खाना
ONDC के जरिए ऑर्डर करने पर खाना या सामान सस्ते में उपलब्ध हो रहे हैं। इसे डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटर्नल ट्रेड (DPIIT) ने तैयार किया है। जहां स्विगी-जोमैटो जैसे फूड एग्रीगेटर्स 25-30% कमीशन लेते हैं, ONDC सिर्फ 3-5% चार्ज करता है। इसलिए इससे कुछ भी ऑर्डर करना 27% तक सस्ता पड़ता है।
ONDC से जुड़ सकते हैं दुकानदार यानी सेलर
अगर कोई दुकानदार यानी सेलर इस प्लेटफॉर्म पर अपना सामान बेचना चाहता है तो ONDC वेबसाइट में सेलर को रजिस्टर करना होगा। ONDC प्लेटफॉर्म पर सेलर को अपना अकाउंट क्रिएट करना होगा। उसके बाद जिस कैटेगरी में बिजनेस करना है, उसे सिलेक्ट करना होगा। फिर सेलर के पास जो भी प्रोडक्ट हैं, उसे अपलोड करना होगा, उसकी जानकारी देनी होगी। यहां से शुरू हो जाएगा, ऑर्डर आने का प्रोसेस।
RBI के एक्शन से मुश्किलों में पेटीएम