Select Date:

पेटीएम की बढ़ेगी टेंशन, RBI ने अमेजन पे को दी ये मंजूरी

Updated on 29-02-2024 01:38 PM
नई दिल्ली: पेटीएम पेमेंट्स बैंक की मुश्किलें अब और बढ़ने वाली हैं। आरबीआई (Reserve Bank of India) के एक्शन के बाद पेटीएम के यूजर्स में खलबली मची हुई है। पेटीएम के यूजर्स बड़ी संख्या में दूसरे ऑनलाइन पेमेंट्स ऐप का रुख कर रहे हैं। केंद्रीय बैंक ने हाल ही में एक आदेश जारी करके पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर कई तरह की पाबंदियां लगा दी थीं। इस बीच अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन (Amazon) की फिनटेक शाखा अमेजन पे (Amazon Pay) को पेमेंट एग्रीगेटर के रूप में काम करने के लिए मंजूरी दी है। अमेजन के पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस को अप्रूव कर दिया है। अभी तक अमेजन पेमेंट ऐप का लाइसेंस लेकर काम कर रहा था। अब अमेजन अपने प्लेटफार्म के जरिए ई-कॉमर्स लेनदेन की सुविधा दे सकता है।
अभी है ये लाइसेंस
अमेजन (Amazon) की फिनटेक शाखा अमेजन पे (Amazon Pay) के पास प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स (PPI) लाइसेंस है। यह अमेजन पे बैलेंस, मनी जैसी वॉलेट सेवाएं देने की अनुमति देता है। अब अमेजन को पेमेंट एग्रीगेटर के रूप में काम करने की मंजूरी मिल गई है। साल 2024 की शुरुआत के बाद से 10 कंपनियों को लाइसेंस जारी किए गए हैं। इसमें फूड एग्रीगेटर जोमैटो, जसपे, डिसेंट्री, एमस्वाइप, जोहो, स्ट्राइप आदि शामिल हैं।
बढ़ेंगी चुनौतियां
अमेजन पे को पेमेंट एग्रीगेटर के रूप में काम करने की मंजूरी मिलने के बाद अब पेटीएम के लिए समस्या और बढ़ जाएगी। पेटीएम यूपीआई ऐप के करीब नौ करोड़ यूजर्स हैं। इनमें से केवल 1.5 करोड़ यूनीक यूजर्स हैं। इसकी वजह यह है कि 7.5 करोड़ यूजर्स ने दूसरे यूपीआई ऐप्स भी अपने मोबाइल पर इंस्टॉल किए हैं। पेटीएम यूपीआई ऐप के नौ करोड़ यूजर्स में से केवल 90 लाख यानी 10 फीसदी यूजर्स का ही पेटीएम पेमेंट बैंक में अकाउंट है। वहीं आरबीआई के एक्शन के बाद से बहुत से पेटीएम यूजर्स तेजी से दूसरे प्लेटफार्म का रुख कर रहे हैं। अब अमेजन पे से पेटीएम के लिए चुनौतियां और बढ़ने वाली हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
Advt.