पेनल्टी रन... संदीप शर्मा की नो बॉल पर तगड़े फंसे नॉन स्ट्राइक बल्लेबाज, दिग्गज ने लगाई जमकर क्लास
Updated on
09-05-2023 07:09 PM
नई दिल्ली: राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया मैच अब तक इस सीजन का सबसे रोमांचक मैच रहा। रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 215 रन का विशाल लक्ष्य रखा था। इस टारगेट को हैदराबाद ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर चेज कर लिया।
हालांकि सनराइजर्स को जब आखिरी गेंद पर 5 रन की जरूरत थी। तो अब्दुल समद छक्का लगाने की कोशिश में आउट हो गए थे और आरआर 4 रन से यह मैच जीत गया था। लेकिन राजस्थान की ओर से आखिरी ओवर डाल रहे संदीप शर्मा ने वह नो बॉल डाल दी, जिसकी वजह से फ्री हिट पर समद ने छक्का जड़ दिया और एसआरएच यह मैच 4 विकेट से जीत गई।
ऐसे में अब संदीप शर्मा को नो बॉल की वजह से काफी लोग ट्रोल कर रहे हैं, उनकी कहीं ना कहीं आलोचना की जा रही है। हर कोई इस घटना पर राय दे रहा है। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर मुरली कार्तिक ने भी इस पूरे इंसिडेंट पर अपनी राय रखी है। दरअसल, उन्होंने नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े बल्लेबाजों की जमकर क्लास लगाई है।
नॉन स्ट्राइकर बल्लेबाजों की मुरली कार्तिक ने लगाई क्लास
आपको बता दें कि संदीप शर्मा के नो बॉल की जो तस्वीर वायरल हो रही है, उस तस्वीर में नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े बल्लेबाज मार्को यानसेन क्रीज से काफी बाहर खड़े थे, यह बात मुरली कार्तिक को एक नजर नहीं भाई। उन्होंने ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, ' हां, गेंदबाज को लाइन क्रोस नहीं करनी चाहिए और उसके लिए उन्हें पेनल्टी भी लगती है... लेकिन नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े बल्लेबाजों का क्या जो दबाव में या ऐसे ही लगातार क्रीज से बाहर आते रहते हैं। पेनल्टी रन, डॉट बॉल्स या कुछ और इसका दंड मिलना चाहिए वरना ऐसा होता रहेगा...नाइंसाफी।'
बता दें कि कहीं पर गेंदबाज नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े बल्लेबाजों को क्रीज से ज्यादा बाहर निकलता देख रन आउट भी कर देते हैं। इसका सबसे लोकप्रिय उदाहरण रविचंद्रन अश्विन और जोस बटलर का है। 2019 के आईपीएल में अश्विन ने बटलर को नॉन स्ट्राइकर एंड पर क्रीज से बाहर निकलता देख रन आउट कर दिया था, जिसके बाद काफी बवाल मचा था।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…