पेनी स्टॉक ने किया एक महीने में पैसा डबल, 10 रुपये से कम कीमत का यह शेयर बना रॉकेट
Updated on
02-04-2025 01:15 PM
नई दिल्ली: नए वित्त वर्ष के पहले दिन एक अप्रैल को शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट आई थी। वहीं बुधवार को इसमें कुछ सुधार दिया। हालांकि स्टॉक मार्केट में कुछ शेयर पर इस गिरावट का कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। गिरावट से अलग इनमें लगातार अपर सर्किट लग रहा है। ऐसा ही एक शेयर स्टॉक मार्केट में बुलिश बना हुआ है। इसमें लगातार तेजी आ रही है। बुधवार को भी इसमें मार्केट खुलते ही 5 फीसदी का अपर सर्किट लग गया। इस पेनी स्टॉक की कीमत 10 रुपये से कम है।इस पेनी स्टॉक का नाम स्वदेशी इंडस्ट्रीज एंड लीजिंग लिमिटेड (Swadeshi Industries & Leasing Ltd) है। बुधवार को इस पेनी स्टॉक में मार्केट खुलते ही तेजी आ गई। इस शेयर में पिछले कई दिनों से लगातार अपर सर्किट लग रहा है। बुधवार सुबह 11 बजे यह शेयर करीब 5 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 6.26 रुपये पर पहुंच गया। यानी 10 रुपये से कम कीमत का यह शेयर निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दे रहा है।
एक महीने में दोगुना पैसा
इस शेयर ने एक महीने में ही निवेशकों को दोगुना रिटर्न दे दिया है। एक महीने पहले इसकी कीमत 3.06 रुपये थी। अब 6.26 रुपये है। ऐसे में एक महीने में इसका रिटर्न 104.58% रहा है। अगर आपने एक महीने पहले इसमें एक लाख रुपये निवेश किए होते तो आज आपकी वह रकम बढ़कर 2.04 लाख रुपये हो चुकी होती। यानी एक साल में आपको एक लाख रुपये के निवेश पर एक लाख रुपये से ज्यादा का फायदा हो चुका होता।
एक साल में छप्परफाड़ रिटर्न
एक साल में इस शेयर ने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। एक साल पहले इसकी कीमत 2.10 रुपये थी। यानी तब से लेकर अब तक देखें तो इसका रिटर्न करीब 200 फीसदी रहा है। एक साल में इसने एक लाख रुपये को 3 लाख रुपये में बदल दिया है।
वहीं बात अगर 5 साल की करें तो इतने समय में भी इसका रिटर्न बढ़िया रहा है। 5 साल में इस शेयर ने 700 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। 5 साल पहले इसकी कीमत मात्र 74 पैसे थी। ऐसे में इसने इतने समय में करीब 746 फीसदी रिटर्न दिया है।
52 हफ्ते के शिखर पर
यह शेयर इस समय अपने 52 हफ्ते के शिखर पर है। वहीं कंपनी का 52 हफ्ते का निम्नतम स्तर 2.10 रुपये है। यह शेयर अपने निम्नतम स्तर पर 8 अप्रैल 2024 को आया था। इसके बाद से इसमें तेजी बनी हुई है। हालांकि बीच में इसमें कुछ उतार-चढ़ाव आया, लेकिन बाद में इसने अपनी रफ्तार पकड़ ली।
क्या है कंपनी का काम?
स्वदेशी इंडस्ट्रीज एंड लीजिंग लिमिटेड कंपनी कपड़ों से जुड़ा कारोबार करती है। यह कंपनी टेक्सटाइल और ट्रेडिंग सेगमेंट के जरिए कारोबार को ऑपरेट करती है। बीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक कंपनी का मार्केट कैप 6.77 करोड़ रुपये है।
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
नई दिल्ली: मार्च से जून के बीच विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में भारी बिकवाली की। लेकिन जुलाई में यह सिलसिला टूट गया। जुलाई में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने…
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
नई दिल्ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्त किया है। अनुराग जैन मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…