पेंशन के साथ इलाज भी, बीमारी में अब पैसों के लिए किसी के सामने नहीं फैलाने होंगे हाथ
Updated on
29-01-2026 01:35 PM
नई दिल्ली: पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ( PFRDA ) ने NPS स्वास्थ्य पेंशन स्कीम शुरू की है। यह उन लोगों के लिए है जो रिटायरमेंट की बचत के साथ-साथ अपने मेडिकल खर्चों के लिए भी एक सुरक्षित फंड बनाना चाहते हैं। यह स्कीम सब्सक्राइबर्स को अस्पताल में भर्ती होने और बिना भर्ती हुए इलाज के खर्चों के लिए पैसे की मदद देगी। इसमें पैसे जमा करने और निकालने के लचीले नियम दिए गए हैं, ताकि बीमारी के समय किसी के सामने हाथ न फैलाना पड़े।
क्या है यह स्कीम?
यह योजना मल्टीपल स्कीम फ्रेमवर्क (MSF) के तहत काम करेगी और इसमें ग्राहकों को खुद योगदान करना होगा। यानी उन्हें खुद पैसे जमा करने होंगे। PFRDA ने एक सर्कुलर में बताया कि यह एक कॉन्ट्रीब्यूटरी पेंशन स्कीम होगी। कोई भी भारतीय नागरिक अपनी मर्जी से इस स्कीम से जुड़ सकता है। फिलहाल इस स्कीम को एक पायलट प्रोजेक्ट (ट्रायल) के तौर पर परखा जा रहा है। पेंशन फंड (PF) योजना को सीमित समय के लिए पेश करेंगे।
कौन उठा सकता है इसका फायदा?
भारत का कोई भी नागरिक इस स्कीम से जुड़ सकता है। अगर किसी के पास पहले से 'कॉमन स्कीम अकाउंट' नहीं है तो NPS स्वास्थ्य अकाउंट के साथ उसे भी खोलना अनिवार्य होगा। ग्राहक मौजूदा नियमों के हिसाब से इस स्कीम में कितनी भी रकम जमा कर सकते हैं।
क्या पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं?
जिन सब्सक्राइबर्स की उम्र 40 साल से ज्यादा है, उन्हें अपने 'कॉमन स्कीम अकाउंट' से खुद के या एम्प्लॉयर के योगदान का 30% तक हिस्सा 'NPS स्वास्थ्य अकाउंट' में ट्रांसफर करने की अनुमति होगी। हालांकि, सरकारी कर्मचारी और सरकारी कंपनियों के कर्मचारी ऐसा नहीं कर पाएंगे।
फीस और चार्ज क्या होंगे?
इस स्कीम में लगने वाली फीस और चार्ज मल्टीपल स्कीम फ्रेमवर्क (MSF) के हिसाब से होंगे और इन्हें पूरी पारदर्शिता के साथ बताया जाएगा। इन चार्ज में हेल्थ बेनिफिट एडमिनिस्ट्रेटर (HBA) को दी जाने वाली फीस भी शामिल होगी।
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
नई दिल्ली: सरकार एयरपोर्ट ऑपरेटर्स को एयरलाइन शुरू करने की अनुमति दे सकती है। इससे अडानी ग्रुप और जीएमआर एयरपोर्ट्स के एयरलाइन सेक्टर में उतरने का रास्ता साफ हो सकता…
नई दिल्ली: इस साल देश के सबसे बड़े आईपीओ एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट की आज शेयर मार्केट में लिस्टिंग हो गई। हालांकि यह निवेशकों की उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही। बाजार…
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने जून तिमाही में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट में…
नई दिल्ली: भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते (CETA) से भारतीय बाजारों की रौनक बढ़ने वाली है। अब आम ग्राहकों के पास बाजारों में सामान चुनने के लिए और भी ज्यादा विकल्प होंगे।…