'लोग परफॉर्मर्स पर आरोप लगाते हैं और कल्पनाओं में जीते हैं, हम डर में जीते हैं', ब्लॉग में छलका Amitabh का दर्द
Updated on
23-05-2023 09:11 PM
अमिताभ बच्चन ट्विटर और इंस्टाग्राम के अलावा ब्लॉग पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। अमिताभ अपनी रोजमर्रा की लाइफ की हर छोटी-बड़ी बातें यहां फैन्स से खुलकर शेयर किया करते हैं। इस वक्त अमिताभ के उस लेटेस्ट पोस्ट की चर्चा है जिसमें उन्होंने कहा है कि कलाकार डर के साए में जीते हैं। उन्होंने कहा है कि कितनी आसानी से लोग परफॉर्मर्स पर आरोप लगा देते हैं, जबकि वे परफॉर्मर्स कई तरह के डर से जूझते रहते हैं।
अमिताभ बच्चन ने अपने इस ब्लॉग में लिखा है, 'क्रिएटिविटी की कम्यूनिटी पर ये आउटसाइडर के लिए नॉन परफॉर्मेंस और अनैतिकता का आरोप लगाना बड़ा ही आसान काम है, लेकिन ऐसा शायद ही कभी कोई समझता हो कि एक क्रिएटिव्स क्रिएटिव को परफॉर्म के लिए किस- किस तरह की परीक्षा से होकर गुजरते हैं। कई बार तो ये काफी दुर्भाग्यपूर्ण होता है।'
वे कल्पनाओं की दुनिया में जीते हैं और हम डर में'
उन्होंने आगे लिखा है, 'वे कल्पनाओं की दुनिया में जीते हैं और हम डर में जीते हैं। हमारा डर किसी दायरे के अंदर नहीं होता जैसा कि लोग धारणाएं बनाते हैं। इसके बहुत सारे पहलू हैं जिससे बहुत से लोग अनजान हैं। लेकिन किससे चर्चा करना और इसे डिस्कस करने में क्यों कीमती वक्त बर्बाद करना।
अमिताभ के हाथ में कई फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में अमिताभ बच्चन फिल्म 'ऊंचाई' में नजर आए थे। अमिताभ अपने अगले प्रॉजेक्ट की तैयारी कर रहे हैं। नाग अश्विन की 'प्रॉजेक्ट के' का हिस्सा हैं अमिताभ बच्चन, जिसमें लीड रोल में प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण भी होंगी। इसके अलावा रिभु दासगुप्ता की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'सेक्शन 84' में नजर आएंगी। टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'गणपत' में भी अमिताभ बच्चन नजर आनेवाले हैं।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…