Select Date:

गडकरी की स्कीम पर टूटे लोग, साढ़े तीन महीने में 36.3 लाख यूजर्स जुड़े, टोल पर लड़ाई-झगड़े खत्म!

Updated on 01-12-2025 02:48 PM
नई दिल्ली: देश में FASTag एनुअल पास की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। टोल वाले नेशनल हाइवेज पर सफर करने वाला हर पांच में से एक कार यूजर अब FASTag एनुअल पास का यूज कर रहा है। यह स्कीम लॉन्च होने के सिर्फ साढ़े तीन महीने में ही बहुत पॉपुलर हो गई है। अभी तक 36.3 लाख लोग इस पास का इस्तेमाल कर रहे हैं और हर दिन करीब 20,000 नए लोग इसे खरीद रहे हैं।FASTag एनुअल पास की कीमत 3,000 रुपये है। इस पास से कार मालिक साल भर में 200 टोल प्लाजा पार कर सकते हैं। इसका मतलब है कि हर टोल प्लाजा पर सिर्फ 15 रुपये का खर्च आता है। शहरों के बीच सफर करने वालों के लिए यह सबसे आसान और सस्ता तरीका साबित हुआ है। 12 से ज्यादा टोल प्लाजा से मिले आंकड़ों के मुताबिक, 40% से ज्यादा कार यूजर इसी एनुअल पास से टोल चुका रहे हैं।

बिजवासन टोल प्लाजा सबसे आगे

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि पूरे देश में, कारों के लिए होने वाले कुल टोल पेमेंट में से करीब 22% एनुअल पास से हो रहे हैं। दिल्ली के द्वारका एक्सप्रेसवे पर नया शुरू हुआ बिजवासन टोल प्लाजा सबसे आगे है, जहां 50% से ज्यादा पेमेंट इसी पास से हो रहे हैं। इसके बाद दिल्ली का मुंडका टोल प्लाजा (48.2%) और हरियाणा के सोनीपत का जिंझोली प्लाजा (47% से ज्यादा) हैं। आंकड़े यह भी बताते हैं कि हर दिन औसतन करीब 13 लाख टोल पेमेंट एनुअल पास के जरिए हो रहे हैं।टोल ऑपरेटर्स और यात्रियों से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस नए सिस्टम को लेकर यात्रियों और टोल वसूलने वालों के बीच किसी भी तरह की लड़ाई या झगड़े की कोई खबर नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि इस सिस्टम के ज्यादा इस्तेमाल से टोल गेट्स पर लगने वाली भीड़ भी काफी कम हो गई है। NHAI की सहायक कंपनी IHMCL के एक टॉप अधिकारी ने कहा कि इससे टोल ऑपरेटर्स का काम और भी बेहतर हो गया है। हम जल्द ही इस स्कीम के असर का पूरा जायजा लेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.