Select Date:

Splendor Plus समेत हीरो की इन 8 मोटरसाइकल और स्कूटर के लोग दीवाने, इस दिवाली देखें कीमत

Updated on 14-11-2023 03:30 PM
Hero Motocorp Best Selling Bikes And Scooters Price: दिवाली से पहले कार और बाइक्स की बंपर बिक्री हो रही है और टू-व्हीलर सेगमेंट में हीरो मोटोकॉर्प के मोटरसाइकल और स्कूटर के लिए भारी भीड़ दिख रही है। कम्यूटर मोटरसाइकल सेगमेंट में हीरो स्प्लेंडर देश में सबसे ज्यादा बिकती है। जो लोग इन दिनों अपने लिए हीरो मोटोकॉर्प की नई बाइक या स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, उन्हें हम आज हीरो की स्प्लेंडर और करिज्मा समेत 7 धांसू बाइक और एक स्कूटर की कीमत और खासियत बताते हैं।

हीरो स्प्लेंडर प्लस है देश की नंबर 1 बाइक
इस दिवाली आपके लिए हीरो मोटोकॉर्प की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक स्प्लेंडर प्लस बेहतरीन विकल्प साबित होगी, जिसकी एक्स शोरूम प्राइस 74,491 रुपये से लेकर 75,811 रुपये तक है। इस बाइक में 97.2 सीसी का इंजन लगा है और यह 8 पीएस की पावर जेनरेट करता है। हीरो स्प्लेंडर प्लस की माइलेज 81 kmpl तक की है। इसके बाद हीरो एचएफ डीलक्स भी शानदार विकल्प है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 61,620 रुपये से लेकर 68,768 रुपये तक है। इसमें 97.2 सीसी का इंजन लगा है, जो 8.02 पीएस की मैक्सिमम पावर जेनरेट करता है। हीरो एचएफ डीलक्स की माइलेज 70 kmpl तक है।

हीरो पैशन और ग्लैमर की कीमत
100 से 125 सीसी की मोटरसाइकल खरीदने वालों के लिए पैशन प्लस भी काफी अच्छी है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 76,301 रुपये है। 97 सीसी की यह बाइक 8.05 पीएस तक की पावर जेनरेट करता है। पैशन प्लस की माइलेज 60 kmpl से ज्याादा है। वहीं, 125 सीसी सेगमेंट में ग्लैमर भी अच्छा ऑप्शन है, जिसकी एक्स शोरूम 80,638 रुपये से लेकर 86,348 रुपये तक है। ग्लैमर में 124.7 cc का इंजन लगा है, जो कि 10.84 पीएस तक की पावर जेनरेट करता है। इस बाइक की माइलेज 55 kmpl तक है।

हीरो की पावरफुल बाइक्स
हीरो मोटोकॉर्प ने 150 सीसी से ज्यादा पावरफुल सेगमेंट में एक से बढ़कर एक विकल्प पेश किए हैं, जिनमें एक्सट्रीम 160 आर 4वी की एक्स शोरूम कीमत 1.27 लाख रुपये से लेकर 1.37 लाख रुपये तक है। इस बाइक में 163 सीसी का इंजन लगा है, जो कि 16.9 पीएस की पावर जेनरेट करता है। इस बाइक की माइलेज 55 kmpl से ज्यादा है। इसके बाद हीरो एक्सपल्स 200टी 4वी है, जिसकी एक्स शोरूम प्राइस 1.40 लाख रुपये है। एक्सपल्स की माइलेज 40 kmpl तक की है।

हीरो की नई करिज्मा
हालिया लॉन्च 2023 हीरो करिज्मा एक्सएमआर 210 की एक्स शोरूम प्राइस 1.80 लाख रुपये है। इस स्पोर्ट्स बाइक में 210 सीसी का इंजन लगा है, जो कि 25.5 पीएस की पावर जेनरेट करता है। हीरो का एक पॉपुलर स्कूटर जूम 110 भी है, जिसकी एक्स शोरूम प्राइस 71,484 रुपये से लेकर 79,967 रुपये तक है। इसकी माइलेज 45 kmpl तक है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.