लोग जलते हैं, सफलता नहीं पचत देवधर ट्रॉफी में बवाल प्रदर्शन के बाद रियान पराग ने उतारा गुस्सा
Updated on
05-08-2023 02:42 PM
नई दिल्ली: रियान पराग (Riyan Parag) भारत की घरेलू क्रिकेट में भी बड़ा नाम नहीं हैं। इंटरनेशनल खेलने की रेस में तो अभी दिखाई भी नहीं दे रहे। इसके बाद भी सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ट्रोल होने वाले खिलाड़ियों में रियान पराग का नाम शामिल है। आईपीएल में 21 साल के रियान राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं। 2019 सीजन से ही वह टीम का हिस्सा हैं। देवधर ट्रॉफी 2023 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने के बाद रियान ने इसपर खुलकर बात की है।
मुझे समझ नहीं आता क्या दिक्कत है
रियान पराग का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि इसकी क्या वजह है। इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में इस ऑलराउंडर ने कहा- लोगों को मेरे च्युइंग गम चबाने से दिक्कत है। यदि मेरा कॉलर ऊपर है तो समस्या है। मैं कैच लेने के बाद जश्न मनाता हूं, तो समस्या है। उन्हें मेरे खाली समय में गेमिंग और गोल्फ खेलने से दिक्कत है।'
असम के इस क्रिकेटर ने आगे कहा, 'मुझे अंदाजा है कि लोग मुझसे नफरत क्यों करते हैं। आपको क्रिकेट कैसे खेलना चाहिए इसके बारे में एक रुलबुक है। टी-शर्ट को अंदर रखना चाहिए, कॉलर को नीचे रखना चाहिए, सभी को सम्मान देना चाहिए, किसी को स्लेज नहीं करना चाहिए और मैं इसके बिल्कुल विपरीत हूं।'
लोग पचा नहीं पा रहे
रियान पराग का कहना है कि लोग इस बात को पचा नहीं पा रहे हैं कि वह इतने बड़े लेवल पर खेल रहे हैं। रियान ने कहा- मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया क्योंकि यह मजेदार है और मैं अभी भी मजे के लिए क्रिकेट खेल रहा हूं। लोग इस बात को पचा नहीं पा रहे हैं कि मैं इतने बड़े स्तर पर खेल रहा हूं और मैं इसका आनंद ले रहा हूं।'
देवधर ट्रॉफी में किया कमाल
आईपीएल के सबसे फ्लॉप खिलाड़ियों में शामिल रियान पराग ने देवधर ट्रॉफी में कमाल का प्रदर्शन किया है। ईस्ट जोन के लिए देवधर ट्रॉफी के 5 मैचों में रियान ने दो शतक और एक फिफ्टी की मदद से 354 रन बनाए। गेंदबाजी में भी उन्होंने 11 बल्लेबाजों को आउट किया। टीम के फाइनल में हार के बाद भी रियान को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड मिला।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…