Select Date:

डेंगू बढ़ने पर लोग ढूंढ रहे प्लेटलेट्स, डॉक्टरों ने कहा- इस बात का ख्याल रखने से बच सकती है मरीज की जान

Updated on 14-10-2022 05:37 PM

दिल्ली

दिल्ली में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अस्पतालों में डेंगू मरीजों की संख्या में इजाफा होने से सोशल मीडिया पर प्लेटलेट्स की मांग करने वाले संदेशों की संख्या भी बढ़ी है। डॉक्टरों का कहना है कि इस समय लोगों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है।

क्या कहते हैं डॉक्टर
ब्लडप्रेशर की निगरानी भी जरूरी एम्स के मेडिसिन विभाग के एडिशनल प्रोफेसर डॉक्टर नीरज निश्चल ने बताया कि डेंगू में मरीज की प्लेटलेट्स की संख्या पर निगरानी से ज्यादा जरूरी हेमेटोक्रिट और ब्लडप्रेशर की निगरानी है। प्लाज्मा लीक होना जानलेवा हो सकता है। हेमेटोक्रिट रक्त में मौजूद लाल रक्त कोशिकाओं की मात्रा का प्रतिशत है। पुरुषों के लिए यह 45 और महिलाओं के लिए 40 होता है।

क्या है हेमेटोक्रिट
हेमेटोक्रिट बढ़ना यह बताता है कि कैपिलरी से खून में मौजूद प्लाज्मा का रिसाव होने लगा है। इसका पता रक्त की सामान्य सीबीसी जांच से लग जाता है। उन्होंने बताया कि कैपिलरी वे रक्तवाहिनियां होती हैं, जिनकी दीवार डेंगू में अधिक छिद्रदार हो जाती है। इस कारण खून का द्रव (प्लाज्मा) रिसकर शरीर में ही आसपास जमा होने लगता है।

प्लेटलेट्स बढ़ाना काफी नहीं
डेंगू के इलाज का मतलब केवल प्लेटलेट्स बढ़ाना नहीं है। जान तभी बचेगी जब रक्तवाहिनियों में रिसवा ठीक होगा। प्लेटलेट्स की संख्या से ज्यादा उसकी गुणवत्ता महत्वपूर्ण है। अगर मरीज को मसूड़ों या आंखों से रक्तस्राव नहीं हो रहा है तो 20 हजार तक प्लेटलेट्स आने पर भी ज्यादा खतरा नहीं माना जाता है।

शॉक सिंड्रोम जानलेवा

डॉक्टरों के अनुसार, शॉक सिंड्रोम डेंगू के मरीज के लिए अधिक जानलेवा होता है। इसमें डेंगू का मरीज बेचैन हो जाता है और तेज बुखार के बावजूद त्वचा ठंडी महसूस होती है। मरीज धीरे-धीरे होश खोने लगता है। नाड़ी कभी तेज तो कभी धीरे चलती है।

जरूर जानें

● डेंगू के मरीज के लिए आराम बेहद जरूरी है।

● लगातार तरल पदार्थ लेते रहें

● रक्तजांच में हेमेटोक्रेट अधिक आ रहा है, रक्तचाप कम हो रहा है या पेशाब कम आ रहा है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

20 हजार तक प्लेटलेट्स होने पर भी खतरा नहीं है, लेकिन प्लाज्मा लीक होना जानलेवा हो सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
नई दिल्ली, दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस शनिवार सुबह सफदरजंग अस्पताल ले गई। पुलिस सिविल ड्रेस में पहुंची थी और वांगचुक…
 18 July 2026
गयाजी: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का पूजा-पाठ पर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भगवान और पूजा-पाठ को लेकर एक…
 18 July 2026
गाजियाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय गाजियाबाद दौरे के दूसरे दिन शनिवार सुबह प्राचीन दूधेश्वरनाथ महादेव मठ पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। उन्होंने…
 18 July 2026
पुणे: दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सोनम वांगचुक को…
 18 July 2026
वर्धा : महाराष्ट्र से एक दिलचस्प खबर सामने आई है। यहां भुसावल-वर्धा पैसेंजर ट्रेन में एक युवती ने बहादुरी दिखाई। ट्रेन में लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न करने वाले व्यक्ति…
 17 July 2026
जींद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जींद से सोनीपत के बीच में यह ट्रेन…
 17 July 2026
राजगढ़: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित बलराम महोत्सव के मंच से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से संवाद कर रहे थे, तभी राजगढ़ जिले के एक…
 17 July 2026
जयपुर: राजधानी जयपुर में तीन दिन पहले आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने तीन भाइयों पर जानलेवा हमला किया। तीनों भाइयों को लाठियों और सरियों ने इतना पीटा की अधमरा…
 17 July 2026
किशनगंज: चर्चित रिजवान हत्याकांड की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि एक और दिल दहला देने वाली वारदात ने किशनगंज जिले सहित पूरे सीमांचल को झकझोर कर रख दिया।…
Advt.