सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोलर्स सेलिब्रेटी को निशाना बनाते हैं। कभी पहनावे को लेकर तो कभी उनकी पर्सनल जिंदगी पर कमेंट्स करते हैं। इस तरह सोशल मीडिया पर खूब नेगेटिविटी भी फैलाते हैं। ठीक ऐसे ही हाल में ही एफआईआर एक्ट्रेस कविता कौशिक ने यूजर्स ने निशाना बनाया। एक्ट्रेस को बदसूरत तक कह दिया। लाजिमी है कि ऐसी ओछी बातें किसी का भी दिल दुखा सकती है। कई बार इग्नोर करने के बाद इस बार कविता कौशिक ने ट्रोलर्स को जवाब दिया है।