Select Date:

ट्विटर से निकाले गए लोगों को पूर्व बॉस का मिला साथ, जैक डार्सी ने इस बात से जीता दिल

Updated on 06-11-2022 06:19 PM

एक तरफ ट्विटर के नए बॉस एलन मस्क बड़े पैमाने पर कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा रहे हैं। दूसरी तरफ ट्विटर के को-फाउंडर रहे जैक डॉर्सी ने इन लोगों से माफी मांगी है। डॉर्सी ने इन हालात के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि मैं इन सबकी जिम्मेदारी लेता हूं। साथ ही उन्होंने ट्विटर के अपने साथियों को मजबूत बताया है और आशा जताई है कि यह लोग का हालात का सामना करते हुए खुद को संभाल लेंगे।

ट्वीट में लिखी यह बात
गौरतलब है कि एलन मस्क ट्विटर से बड़े पैमाने पर छंटनी कर रहे हैं। उन्होंने ट्विटर इंडिया में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को हटा दिया है। इसके अलावा कई अन्य कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। इन सबके बीच जैक डोर्सी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ट्विटर में काम करने वाले पूर्व और वर्तमान कर्मचारी मजबूत और टैलेंटेड हैं। यह लोग अपना रास्ता खोज लेंगे, चाहे हालात कितने कठिन ही क्यों न हों। इसके आगे डॉर्सी लिखाते हैं कि मैं मानता हूं कि कई लोग मुझसे नाराज हैं। 

सभी से मांगी माफी
डॉर्सी ने हालात की जिम्मेदारी खुद ली है। उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि मेरी ही वजह से आप सब ऐसी स्थिति में हैं। मैंने कंपनी का आकार बहुत जल्दी बड़ा बना लिया। इसके लिए मैं आप सभी से माफी मांगता हूं। जैक डोर्सी ने लिखा कि वे उन सभी के आभारी है, और उन्हें प्यार करते हैं, जिन्होंने कभी ट्विटर के लिए काम किया। गौरतलब है कि 28 अक्टूबर को अमेरिकी बिजनेसमैन और टेस्ला के फाउंडर एलन मस्क ने ट्विटर की बागडोर अपने हाथों में ली। इसके बाद से वह कंपनी में कई बदलाव कर रहे हैं। मस्क के मुताबिक ट्विटर को हर दिन 40 लाख डॉलर से अधिक का नुकसान हो रहा है, इसलिए वह बड़े पैमाने पर छंटनी कर रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.