लोगों को सिर्फ बकवास करना है... विराट के शतक वाले विवाद पर बिफरे वसीम अकरम
Updated on
21-10-2023 03:04 PM
नई दिल्ली: आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ विराट कोहली ने अपने करियर का 48 वां शतक लगाया। कोहली का यह शतक काफी शानदार था। हालांकि इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसके कारण एक विवाद भी शुरू हो गया। दरअसल विराट कोहली जब 97 रन के स्कोर पर थे तो गेंदबाज नसुम अहमद ने लेग साइड पर एक गेंद डाल दी, जो रिप्ले में साफ लग रहा था कि वाइड थी लेकिन अंपायर रिचर्ड केटलबरो इस सही गेंद माना और वाइड नहीं दिया। वहीं टीम इंडिया को जीत के लिए सिर्फ दो रन की जरूरत थी।
इस घटना के बाद से ही विराट कोहली के शतक, अंपायर के फैसले और नसुम अहमद की उस गेंद को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई। कई लोगों का यह कहना था कि अंपायर ने जानबूझकर गेंद को वाइड नहीं दिया ताकि विराट कोहली अपना शतक पूरा कर सके। वहीं कुछ का मानना था कि नसुम ने विराट के शतक को रोकने के लिए लेग साइड में गेंद डाल दी थी।
इस पूरे मामले पर पाकिस्तान के दिग्गज पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने भी अपनी राय दी। आर्या टीवी के स्पोर्ट्स के शो के दौरान वसीम अकरम ने कहा, 'यह अंपायर के द्वारा की गई एक साधारण गलती थी, जो किसी से भी हो सकता है। यह निश्चित रूप से एक वाइड गेंद जरूर थी, लेकिन इस पूरे मामले पर वही लोग चर्चा कर रहे हैं जिनके पास करने के लिए कुछ नहीं है, जो सिर्फ बकवास पर जीते हैं और फिर वे इसके साथ ही आगे बढ़ जाते हैं। अंपायर के फैसले पर इतनी चर्चा की खास जरूरत है नहीं।'
इसके अलावा उन्होंने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि विराट कोहली एक अलग दुनिया से हैं। उन्होंने 50 ओवर तक फील्डिंग की और बल्लेबाजी में जब 90 रन तक पहुंचे तब भी वह बड़े हिट लगा रहे थे। यह उनके बेहतरीन फिटनेस को दर्शाता है।'
सिर्फ इतना ही नहीं, वसीम अकरम ने विराट कोहली के स्ट्राइक रेट को लेकर कहा कि कई लोगों का कहना है कि उनका स्ट्राइक रेट कम रहा, लेकिन मेरा मानना है कि अगर शतक के करीब है तो वह इसके लिए आगे क्यों नहीं जाएंगे? कोहली अपनी बल्लेबाजी के दौरान गेंदबाजों के साथ खिलवाड़ कर रहे थे और बल्लेबाजी का मजे ले रहे थे।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…