लोगों को खूब पसंद आए DDA के 5 करोड़ वाले पेंटहाउस, ई-ऑक्शन में 14 में से 12 बिके, फिर लगने वाली है बोली
Updated on
01-03-2024 01:45 PM
नई दिल्ली: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के पेंटहाउस और सुपर लग्जरी फ्लैट्स लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। द्वारका सेक्टर-19बी के फ्लैट अपने खास गोल्फ व्यू के करीब होने की वजह से भी काफी लोकप्रिय रहे हैं। दिल्ली विकास प्राधिकरण के मुताबिक, उसने ई-नीलामी के जरिए द्वारका में 14 में से 12 पेंटहाउस बेच दिए हैं। इन 14 पेंटहाउस की शुरुआती कीमत 5 करोड़ रुपये थी, जो डीडीए द्वारा शहर में लॉन्च की गई किसी भी आवासीय संपत्ति के लिए अब तक की सबसे ऊंची कीमत है। ये पेंटहाउस द्वारका सेक्टर 19B में एक लग्जरी सोसायटी का हिस्सा हैं, जो इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से करीब 13 किमी दूर है।
इस सोसायटी में 170 सुपर एचआईजी फ्लैट (शुरुआती कीमत ₹2.5 करोड़), और 946 एचआईजी फ्लैट (शुरुआती कीमत ₹1.4 करोड़) भी शामिल हैं। इस ₹700 करोड़ की लागत से बनाई गई सोसायटी में 11 टावर हैं, जिनमें 1,130 फ्लैट हैं और प्रत्येक फ्लैट के लिए बेसमेंट में दो पार्किंग दी गई हैं। सोसायटी में 728 ईडब्ल्यूएस फ्लैट वाले 4 अतिरिक्त टॉवर भी हैं, जिन्हें बाद में आवंटित किया जाएगा।
5 मार्च को होगी नीलामी
डीडीए के अधिकारियों के मुताबिक, सोसायटी के 1,130 फ्लैटों में से 16 फरवरी को ई-नीलामी के पहले दौर में 1,005 फ्लैट बिक गए थे। वहीं सुपर एचआईजी फ्लैट पूरी तरह से बिक चुके हैं। अभी दो पेंटहाउस और 123 एचआईजी फ्लैट बिक नहीं पाए, जिन्हें 5 मार्च को अगली ई-नीलामी में पेश किया जाएगा। बताया कि 16 फरवरी को हुई नीलामी के दौरान, सबसे कम कीमत में बिका पेंटहाउस ₹5.2 करोड़ का था, जबकि सबसे ज्यादा ₹6.36 करोड़ का था। इनकी औसतन, कीमत ₹5.5 करोड़ थी। इसी तरह, सुपर एचआईजी फ्लैटों के लिए भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।
लोगों को पसंद आ रही कनेक्टिविटी
डीडीए के मुताबिक, इस सोसायटी की लोकेशन और अच्छी कनेक्टिविटी लोगों को काफी पसंद आ रही है। गोल्फ व्यू होने की वजह से भी इनकी डिमांड खूब हो रही है। बताया कि इस बार, ई-नीलामी से पहले जमा की जाने वाली राशि को पेंटहाउस के लिए ₹25 लाख रखा गया था। साथ ही, लोगों को केवल उसी फ्लैट को चुनना और बोली लगाना था जिसे वे खरीदना चाहते थे। इन कदमों ने यह सुनिश्चित करने में मदद की कि केवल गंभीर और इच्छुक खरीदारों ने फ्लैटों के लिए आवेदन किया। बताया कि 5 मार्च को होने वाली ई-नीलामी में द्वारका सेक्टर 14 में 132 एमआईजी फ्लैट भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इन 2 बीएचके फ्लैटों की आरक्षित कीमत ₹1 करोड़ है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…