Select Date:

मुसाफिर कैफे' का ट्रेलर देख रुआंसे हुए लोग, सुधा और चंदर की अधूरी प्रेम कहानी

Updated on 15-07-2026 02:48 PM
नेटफ्लिक्स ने 'मुसाफिर कैफे' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह एक बेहद खूबसूरत रोमांटिक ड्रामा है, जो उन लोगों की कहानी है जो हमारी जिंदगी में बिल्कुल सही समय पर आते हैं और हमें ऐसे तरीकों से बदल देते हैं जिनकी हमने कभी कल्पना भी नहीं की थी। जहां प्यार, इच्छा और साथ एक-दूसरे से जुड़े हैं, वहीं 'मुसाफिर कैफे' हमें याद दिलाता है कि जिंदगी के सबसे अहम रिश्ते शायद ही कभी हमारी उम्मीद के रास्ते पर चलते हैं, लेकिन अक्सर वे हमें ठीक उसी जगह पहुंचा देते हैं जहां हमें होना चाहिए।

'मुसाफिर कैफे' असल में चंदर मोहन शर्मा (विक्रांत मैसी) की कहानी है। चंदर ने अपने भविष्य की जो प्लानिंग की थी, वह तब उलट-पुलट हो जाती है जब उसकी मुलाकात सुधा (वेदिका पिंटो) से होती है। सुधा एक बेहद आजाद-ख्याल की लड़की और पेश से वकील है, जो चंदर को अनिश्चितताओं को अपनाने, बड़े सपने देखने और बिना डरे प्यार करने के लिए प्रेरित करती है।

'मुसाफिर कैफे' का ट्रेलर रिलीज

लेकिन जिंदगी, प्यार की तरह ही, शायद ही कभी सीधी रेखा में चलती है। जैसे-जैसे चंदर का सफर आगे बढ़ता है, उसकी मुलाकात प्रीति (महिमा मकवाना) से होती है। प्रीति की शांत मजबूती और चंदर पर अटूट विश्वास उसे एक अलग तरह का प्यार देते हैं। अलग-अलग समय पर बने रिश्तों के जरिए, 'मुसाफिर कैफे' यह दिखाती है कि जिन लोगों से हम प्यार करते हैं, वे किस तरह हमें वह इंसान बनाते हैं जो हम बनते हैं।

'मुसाफिर कैफे' की कहानी

यह ट्रेलर इन तीन यात्रियों की प्यार, दिल टूटने, इच्छा और खुद को खोजने की यात्रा की झलक दिखाता है। यह उन रिश्तों की खट्टी-मीठी खूबसूरती को दिखाता है जो तब आते हैं जब हमें उनकी सबसे ज़्यादा जरूरत होती है और जो हमारे व्यक्तित्व पर गहरी छाप छोड़ जाते हैं। लोग ट्रेलर देखकर कमेंट सेक्शन में कह रहे हैं कि उन्हें बेसब्री से इसका इंतजार है। कुछ की तो आंखें नम हो गई हैं।

विक्रांत मैसी चंदर के किरदार पर बोले

विक्रांत मैसी ने कहा, 'चंदर का सफर मुझे तुरंत अपना सा लगा क्योंकि असल में यह कहानी इस बारे में है कि जिंदगी में सरप्राइज को कैसे अपनाएं। हम अपनी जिंदगी का ज़्यादातर हिस्सा पक्की चीजों की तलाश में बिता देते हैं, लेकिन प्यार हमारे बनाए हर प्लान को बदल देता है। इतनी प्यारी, सच्ची और दिल को छू लेने वाली कहानी पर एक एक्टर और को-प्रोड्यूसर के तौर पर नेटफ्लिक्स के साथ फिर से काम करना बहुत खास रहा है।'

'मुसाफिर कैफे' रिलीज डेट

टेरिबली टाइनी टेल्स (TTT) और होममेड स्टोरीज की प्रोड्यूस की गई 'मुसाफिर कैफे' को शरण्या राजगोपाल ने बनाया और लिखा है। जल्द ही रिलीज होने वाली इस फिल्म के डायरेक्टर रुचिर अरुण हैं। फिल्म में विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना लीड रोल्स में हैं। इसमें आदिल हुसैन, राजीव सिद्धार्थ, अनुभा फतेहपुरिया, लवलीन मिश्रा और सादिया सिद्दीकी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। यह 24 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
 16 July 2026
सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की एक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल हो रही है, जिसमें सोनम वांगचुक के सपोर्ट में कुछ बातें लिखी गई हैं। इस स्क्रीनशॉट को लेकर दावा किया…
 15 July 2026
जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ एक नया अध्याय शुरू करने के लिए तैयार हैं। नए सूत्रों के मुताबिक जेनिफर गुरुवार को यूनाइटेड किंगडम में एक छोटे से समारोह में विलियम…
 15 July 2026
दिलजीत दोसांझ की फिल्‍म 'सतलज' का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। करीब चार साल ये यह फिल्‍म सेंसर बोर्ड के पास अटकी थी। मामला हाई कोर्ट पहुंचा, जब वहां…
 15 July 2026
प्रियंका चोपड़ा इस वक्त एक पॉडकास्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने पति निक जोनस और जोनस ब्रदर्स के सामने एक बॉलीवुड एक्टर के कथित अफेयर्स का खुलासा किया।…
 15 July 2026
कपिल शर्मा पिछले एक दशक से अधिक समय से प्राइम-टाइम टेलीविजन पर भारत को हंसा रहे हैं। हालांकि, वे और उनकी टीम अब टेलीविजन से हटकर नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट…
Advt.