पाकिस्तान की अवाम कंगाल और अमीर मालामाल, ब्यूरोक्रेट की बेटी को शादी में मिले 72 करोड़ रुपए, मंत्री का भी चकरा गया सिर
Updated on
27-02-2023 06:33 PM
इस्लामाबाद:पाकिस्तान में आर्थिक संकट के कारण अर्थव्यवस्था हर रोज पाताल में जा रही है। लेकिन अमीरों के शौक खत्म होने का नाम नहीं ले रहे। पाकिस्तान के एक ब्यूरोक्रेट के बेटी की शादी में करोड़ों रुपए की सलामी देने का एक बड़ा खुलासा हुआ है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने दावा किया है कि एक पाकिस्तानी ब्यूरोक्रेट के बेटी की शादी में 72 करोड़ पाकिस्तानी रुपए लगभग 28 लाख डॉलर की सलामी दी गई है। सलामी रिश्तेदारों और मेहमानों की ओर से दूल्हा-दुल्हन को पैसा देने की परंपरा को कहा जाता है।
मंत्री ने यह भी दावा किया कि इसी ब्यूरोक्रेट की पहली बेटी की शादी में 1.2 अरब रुपए की सलामी दी गई थी। इस ब्यूरोक्रेट की पाकिस्तान में चर्चा है, लेकिन बड़े से बड़े मंत्री और नेता नाम नहीं ले रहे हैं। ख्वाजा आसिफ ने भी सिर्फ इतना ही कहा कि यह ग्रेड 21 का ब्यूरोक्रेट है। ख्वाजा आसिफ ने कहा, 'चौधरी परवेज इलाही ने मुझे व्यक्तिगत तौर पर बताया कि वह एक शादी में गए थे। यहां सलामी इकट्ठा करने वाले शख्स ने उन्हें बताया कि अब तक 72 करोड़ रुपए इकट्ठा किए जा चुके हैं और लगातार पैसे गिर रहे हैं।'
क्या बोले पाकिस्तानी मंत्री
रक्षा मंत्री ने आगे दावा किया कि उसी नौकरशाह की एक और बेटी की शादी में सलामी के रूप में 1.2 अरब रुपए इकट्ठा किए गए थे। उन्होंने कहा कि इसमें आभूषण और गाड़ियां शामिल नहीं हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि वह एक ग्रेड 21 या 22 का अधिकारी है, लेकिन इससे कभी किसी ने सवाल खड़े नहीं किए। किसी ने इससे नहीं पूछा कि आखिर रुपया कहां से आ रहा है। सबसे खास बात रही कि पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने ये बातें किसी रैली में नहीं बल्कि देश की संसद में कही थी। वह पाकिस्तान में अमीर और गरीब के बीच बढ़ती हुई खाई का उदाहरण दे रहे थे।
IMF से चाहिए लोन
मंत्री का बयान एक ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान अपने इतिहास के का सबसे खराब आर्थिक संकट देख रहा है। पाकिस्तान इस समय अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से कर्ज की मांग कर रहा है। IMF की ओर से कई शर्त लगाई गई हैं, जिन्हें देखते हुए पाकिस्तान ने बिजली और पेट्रोल की सब्सिडी खत्म कर दी हैं। पाकिस्तान की लगभग 22 फीसदी आबादी ऐसी है, जो गरीबी रेखा के नीचे रहती है। पाकिस्तान में अमीरों के शौक इतने ज्यादा है कि वह शेरों को पाल रहे हैं, जिसके बारे में आप इस लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…