Select Date:

लोगों ने हाथों-हाथ लिया यह IPO, 74 रुपये पहुंचा ग्रे मार्केट में इसका प्रीमियम

Updated on 03-11-2022 05:41 PM

डीसीएक्स सिस्टम्स (DCX Systems IPO) के आईपीओ को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। NSE के डेटा के मुताबिक, कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन बुधवार को ओवरऑल 69.79 गुना सब्सक्राइब हुआ है। आईपीओ में 1.45 करोड़ शेयरों के मुकाबले 101.27 करोड़ शेयरों की बोली मिली है। डीसीएक्स सिस्टम्स के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का कोटा 84.32 गुना सब्सक्राइब हुआ है। वहीं, रिटेल इनवेस्टर्स का कोटा 61.77 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का कोटा 43.97 गुना सब्सक्राइब हुआ।

मौजूदा प्रीमियम के हिसाब से 280 के ऊपर हो सकती है लिस्टिंग
बाजार पर नजर रखने वाले लोगों के मुताबिक, डीसीएक्स सिस्टम के शेयर ग्रे मार्केट में 74 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। आईपीओ में कंपनी के शेयरों का प्राइस बैंड 197-207 रुपये था। अगर कंपनी के शेयर 207 रुपये के अपर प्राइस बैंड पर अलॉट होते हैं और ग्रे मार्केट के 74 रुपये के प्रीमियम पर लिस्टिंग होती है तो डीसीएक्स सिस्टम के शेयर एक्सचेंज में 284 रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं। कंपनी के शेयर शुक्रवार 11 नवंबर 2022 को BSE और NSE पर लिस्ट हो सकते हैं। 

7 नवंबर को फाइनल हो सकता है शेयरों का अलॉटमेंट
डीसीएक्स सिस्टम के आईपीओ के शेयरों का अलॉटमेंट सोमवार 7 नवंबर 2022 को फाइनल हो सकता है। Link Intime India शेयर सेल की रजिस्ट्रार है। कंपनी के आईपीओ में 400 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू है। इसके अलावा, कंपनी के प्रमोटर्स और शेयरहोल्डर्स ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए 100 करोड़ रुपये के शेयर बेचेंगे। NCBG होल्डिंग्स और VNG टेक्नोलॉजी कंपनी की प्रमोटर्स हैं। ज्यादातर ब्रोकरेज हाउसेज ने डीसीएक्स सिस्टम्स के आईपीओ को सब्सक्राइब रेटिंग दी थी। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल (Crude Oil Price) में इन दिनों जो आग लगी हुई है, उससे दुनिया का हर देश परेशान है। यूरोपीय यूनियन (EU) ने तो इससे निजात पाने…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
 17 July 2026
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
 17 July 2026
नई दिल्‍ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्‍होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्‍ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्‍होंने कारोबार…
 17 July 2026
नई दिल्ली: अगर आप कोई मकान किराए पर लेते हैं तो मकान मालिक को सिक्योरिटी डिपॉजिट देना पड़ता है। यह रकम दो या तीन महीने के किराए के बराबर होती…
 17 July 2026
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
 17 July 2026
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
Advt.