Select Date:

कर्ज में डूबे अमिताभ बच्चन को गालियां देकर जाते थे लोग जानें एक सही कदम ने कैसे बदली जिंदगी

Updated on 11-10-2022 07:00 PM

जिंदगी में एक सही या गलत कदम आपकी पूरी जिंदगी बदल सकता है। मेगा स्टार अमिताभ बच्चन के जीवन में एक ऐसा वक्त भी आया जब खाने के लिए स्टाफ से पैसा उधार लेना पड़ा था। अगर उन्होंने उस दिन वो सही कदम न उठाया होता तो उनकी सक्सेस स्टोरी न लिखी जा रही होती। अमिताभ बच्चन कई पीढ़ियों के लिए प्रेरणा हैं। इस वक्त वह कई यंग एक्टर्स से ज्यादा बिजी हैं। उनके खाते में बैक-टु-बैक फिल्में हैं। वह केबीसी होस्ट कर रहे हैं और कई ऐड फिल्म्स भी में भी दिख रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में स्टारडम देखा है तो बुरा वक्त भी। एक वक्त था जब उन पर भारी कर्ज था। तगादा करने वाले दरवाजे पर खड़े होकर गालियां देते थे। लेकिन उस बुरे वक्त में एक दिन वह यश चोपड़ा के घर पहुंचे...

आ गई थी प्रतीक्षा की कुड़की की नौबत

अमिताभ बच्चन ने 1994 में अमिताभ बच्चन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ABCL) नाम से एक एंटरटेनमेंट कंपनी शुरू की थी। इसमें प्रोडक्शन, टीवी मार्केटिंग, इवेंट मैनेजमेंट वगैरह के काम होते थे। शुरुआत में कंपनी को अच्छा रिस्पॉन्स मिला। जिसके चलते इसे तेजी से आगे बढ़ाने के लिए अमिताभ बच्चन ने इसमें काफी पैसा फंसा दिया। बैंकों ने भी अमिताभ बच्चन के स्टारडम और नाम को देखते हुए उन्हें लोन दिया। 1999 तक बिग बी की कंपनी को तगड़ा नुकसान हुआ और वह कर्ज में डूब गए। अमिताभ बच्चन एक इंटरव्यू में बता चुके हैं कि लोग उनके दरवाजे पर पैसे मांगने आते थे और उनकी भाषा गाली-गलौज भरी होती थी। नौबत उनके घर प्रतीक्षा की कुड़की तक की आ गई थी।

और पहुंचे यश चोपड़ा के घर

अभिषेक बच्चन भी एक इंटरव्यू के दौरान बता चुके हैं कि उनके पिता को घर पर खाने की व्यवस्था करने के लिए स्टाफ से पैसे उधार लेने पड़े थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमिताभ बच्चन पर करीब 90 करोड़ रुपये का कर्ज था और उनके पास कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं था। वह घिसे-पिटे ऐड भी कर ले रहे थे। इन सबके बीच अमिताभ बच्चन ने एक ऐसा कदम उठाया जिसने उनकी जिंदगी बदल दी। वह उठे और यश चोपड़ा के घर पहुंचे। वह अमिताभ बच्चन के घर के पीछे ही रहते थे। बिग बी ने काम के लिए उनसे मिन्नतें कीं। तभी उन्हें मोहब्बतें मिली और फिर कौन बनेगा करोड़पति। इसके बाद अमिताभ बच्चन की जिंदगी में सबकुछ बदल गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.