लोग पीरियड्स के बारे में जान जाएंगे, टेनिस स्टार को क्यों सता रहा विंबलडन में डर
Updated on
26-06-2023 08:00 PM
नई दिल्ली: टेनिस के विंबलडन ओपन का आगाज 26 जून यानी आज से होने वाला है। हालांकि इस बड़े टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले खेल के नियमों में कुछ बदलाव हुआ है। दरअसल, पहले महिला खिलाड़ियों को सिर्फ सफेद रंग के अंडरगारमेंट्स पहनने का नियम था। लेकिन अब विंबलडन ओपन से पहले इसे बदला गया है। अब महिला खिलाड़ी डार्क कलर की अंडरवेयर पहन सकती हैं और खेल सकती हैं। वहीं इसको लेकर अब टेनिस की स्टार खिलाड़ी ओन्स जेब्युर ने बड़ा बयान भी दिया है।
नए रूल को लेकर बोली ओन्स जेब्युर
SW19 के पिछले नियमों के अनुसार कॉम्पिटिशन में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को सफेद रंग के अलावा कोई और कलर पहनना सख्त मन था। यह एक ऐसी शर्त थी जिसके चलते 2014 में कुछ महिला प्रतिभागियों को बिना ब्रा के खेलने जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस नए नियम के चलते अब महिला खिलाड़ियों को पीरियड पैरानोया को कम करने के उद्देश्य से अंडरवियर का अपना पसंदीदा रंग चुनने की अनुमति मिलती है।
वहीं इस नियम को लेकर ट्यूनीशिया की ओन्स जेब्युर ने कहा,'पहली बात, यह निश्चित रूप से बेहतर है कि आप पैरानॉयड न हों। दूसरी बात, हर किसी को पता चल जाएगा कि आप पीरियड पर हैं। इसलिए मुझे पता नहीं है कि इस रूल का कौनसा पार्ट अच्छा है।'
उन्होंने आगे कहा, ' मुझे नहीं लगता कि मैं कुछ पहनूंगी। अगर सभी लड़कियां पहनेंगी, तो मुझे लगता है कि यह बेहतर होगा।लेकिन मुझे लगता है कि यह एक अच्छी बात है कि विंबलडन कोर्ट पर महिलाओं को और कंफर्टेबल महसूस करने में मदद करने की कोशिश कर रहा है।'
ऑल इंग्लैंड क्लब ने नवंबर में नए नियम की घोषणा की, जैसा कि चीफ एक्सेक्यूटिव सैली बोल्टन ने कहा: "हमें उम्मीद है कि इस नियम में बदलाव से खिलाड़ियों को एंग्जायटी से राहत देकर अपने प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करेगा।'
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…