पेट्रोल-डीजल की केरल में राशनिंग? एक व्यक्ति को 5,000 से ज्यादा का पेट्रोल नहीं मिलेगा
Updated on
14-05-2026 04:50 PM
नई दिल्ली: केरल में डीजल और पेट्रोल की राशनिंग होने लगी है? मातृभूमिडॉटकॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार इस दक्षिणी राज्य में पेट्रोल पम्पों पर कथित तौर पर बल्क फ्यूल की बिक्री (Bulk Fuel Sale) पर प्रतिबंध लगाया है। इसमें बताया गया है कि इस समय किसी ग्राहक को अधिकतम 200 लीटर डीज़ल ही दिया जा रहा है। यदि वे पेट्रोल खरीदते हैं तो उन्हें करीब 5,000 रुपये तक का यह ईंधन मिलेगा।
क्यों हुई है राशनिंग
इस रिपोर्ट के मुताबिक पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सुनिश्चित करने और ज्यादा डिमांड के बीच पेट्रोल पम्पों पर अचानक स्टॉक की कमी को रोकने के लिए ऐसा किया गया है। ईरान-इजरायल युद्ध के बीच देश में हो रही कच्चे तेल की कमी के बीच पेट्रोल-डीजल बेचने वाली कंपनियां इस समय लॉन्गर सप्लाई विंडो (Longer supply windows) के बजाय अल्पकालीन मांग को देख कर आपूर्ति कर रही हैं। इसलिए पम्प को अगले कुछ दिन के स्टॉक ही मिल पा रहे हैं।
काम करना हुआ कठिन
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस समय ईंधन की आपूर्ति के लिए अग्रिम भुगतान की तो आवश्यकता होती ही है, इसके साथ ही क्रेडिट पर आधारित सप्लाई सिस्टम को खत्म कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस व्यवस्था से फ्यूल स्टेशन के लिए काम करना थोड़ा कठिन हो गया है। उल्लेखनीय है कि केरल में करीब 2,500 पेट्रोल पम्प हैं। इनमें से कई नियमित टैंकर डिलीवरी पर निर्भर हैं। इन्हें एक बार में 12,000 लीटर से 24,000 लीटर तक ईंधन मिलता है।
सरकार का क्या है कहना
केंद्र सरकार के पेट्रोलियम मिनिस्ट्री का कहना है कि देश भर में कहीं भी पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। हालांकि, अधिकारी बताते हैं कि लॉजिस्टिक वजहों से ईंधन की सप्लाई में अस्थायी व्यवधान हो सकता है। दूसरी तरफ केरल स्टेट पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने बताया है कि ये प्रतिबंध लगातार उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए है।
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
नई दिल्ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्होंने कारोबार…
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…