Select Date:

पेट्रोल 5 और डीजल 3 लीटर सस्ता, इस कंपनी ने घटाए दाम, देशभर में 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंप

Updated on 01-07-2026 01:51 PM
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का असर अब दिखने लगा है। भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। दो साल से ज्यादा समय में यह पहला मौका है जब किसी कंपनी ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में कटौती की है। देश भर में नायरा के 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंप हैं। राज्यों में लोकल टैक्स जैसे वैल्यू-एडेड टैक्स (VAT) के आधार पर असल कीमतें अलग-अलग हो सकती हैं। ईरान युद्ध के बाद इसी कंपनी ने सबसे पहले पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ाई थी।

ईरान संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी। इसे देखते हुए नयारा ने 26 मार्च को उसने पेट्रोल की कीमतों में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इस तरह कंपनी ने एक तरह से इस बढ़ोतरी को वापस ले लिया है। नायरा गुजरात के वाडिनार में हर साल 20 मिलियन टन क्षमता वाली ऑयल रिफाइनरी चलाती है।

तेल की कीमत में गिरावट

पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के बाद कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आई है और यह ईरान युद्ध के पहले के स्तर पर आ गया है। हालांकि सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। सरकारी कंपनियों इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने कीमतों में किसी बदलाव का ऐलान नहीं किया है। देश में 90 फीसदी पेट्रोल पंप इन्हीं कंपनियों के हैं।दिल्ली में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है। मई में इन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल मिलाकर 7.50 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। कच्चे तेल की कीमत आज मामूली तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड 0.42 फीसदी तेजी के साथ 73.26 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
 16 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका के एनर्जी इंर्फोमेशन एडमिनिस्ट्रेशन (U.S. Energy Information Administration) ने बीते 10 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह की रिपोर्ट दे दी है। इसके मुताबिक अब अमेरकिा में क्रूड…
 16 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट बढ़ने से एक बार फिर कच्चे तेल की कीमत में तेजी आने लगी है। इस बीच सरकार ने डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF)…
 16 July 2026
नई दिल्‍ली: रविंद्र जी. बेंगलुरु के रहने वाले हैं। पहले वह फार्मास्युटिकल प्रोफेशनल रहे हैं। साल 2014 में वीजा की दिक्कतों के कारण उनकी जमी-जमाई नौकरी छूट गई। वह चार…
 15 July 2026
नई दिल्ली: आखिरकार आईडीबीआई बैंक में सरकारी हिस्सेदारी बेचने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने कनाडा की कंपनी फेयरफैक्स होल्डिंग्स के ऑफर को मंजूरी दे दी है। सूत्रों…
 15 July 2026
नई दिल्ली: भारत सरकार ने अपनी विदेशी व्यापार नीति में बड़ा बदलाव करते हुए जबरन मजदूरी से तैयार होने वाले सामानों के आयात पर रोक लगा दी है। अब देश…
 15 July 2026
नई दिल्ली: भारत और यूके के बीच बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौता (FTA) आज से लागू हो रहा है। इससे भारतीय एक्सपोर्टर्स के लिए बांग्लादेश और चीन के मुकाबले बेहतर स्थिति…
 15 July 2026
नई दिल्ली: पिछले दिनों ही यह खबर आई थी कि ट्रेन के एसी डिब्बों (AC Coach) से बेडरोल आइटम्स चोरी हो रहे हैं। ट्रेन से लाखों की संख्या में कंबल…
Advt.