कंगाल पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल हुआ सपना! अवाम का तेल निकालने को तैयार IMF के 'गुलाम' शहबाज, बढ़ाए 22 रुपए
Updated on
16-02-2023 06:37 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान में जनता पहले ही ऐतिहासिक महंगाई के बोझ तले दबी है। इस बीच शहबाज सरकार ने अवाम पर भारी-भरकम 'पेट्रोल बम' फोड़ दिया है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की शर्तों के आगे झुकते हुए पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल की कीमतों में ऐतिहासिक इजाफा किया है। पाकिस्तान किसी भी स्थिति में आईएमएफ से लोन हासिल करना चाहता है और इसके लिए सरकार एक 'मिनी-बजट' लेकर आई है। संकटग्रस्त मुल्क में 22.20 रुपए की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत 272 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वित्त विभाग की ओर से बुधवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई।
पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट जियो टीवी की खबर के अनुसार, हाई-स्पीड डीजल की कीमत 17.20 रुपए की बढ़ोतरी के बाद 280 रुपए प्रति लीटर हो गई है। मिट्टी का तेल (केरोसिन) 12.90 रुपए की बढ़ोतरी के बाद अब 202.73 रुपए प्रति लीटर में मिल रहा है। इस बीच, लाइट डीजल 9.68 रुपए की वृद्धि के बाद 196.68 रुपए प्रति लीटर पर उपलब्ध होगा। पाकिस्तान में नई कीमतें बुधवार रात 12 बजे के बाद लागू हो गईं।
33 फीसदी तक जाएगी महंगाई दर
पेट्रोलियम उत्पादों की कीमत में वृद्धि आईएमएफ की प्रमुख शर्तों में से एक थी। पाकिस्तान में पहले से पेट्रोल-डीजल के दाम रेकॉर्ड उच्च स्तर पर हैं। मूडीज एनालिटिक्स से जुड़ी वरिष्ठ अर्थशास्त्री कैटरीना एल ने भविष्यवाणी की थी कि पाकिस्तान में मुद्रास्फीति 2023 की पहली छमाही में कम होने से पहले औसतन 33 फीसदी हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा था कि अकेले आईएमएफ का राहत पैकेज पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को पटरी पर नहीं ला सकता।
आईएमएफ से मिलेंगे सिर्फ 1.1 अरब डॉलर
'मिनी-बजट' के माध्यम से, पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (PDM) के नेतृत्व वाली सरकार बजट घाटे को कम करना और अपने टैक्स संग्रह को बढ़ाना चाहती है। पाकिस्तान वर्तमान में गंभीर आर्थिक संकट की चपेट में हैं। खबरों की मानें तो उसका विदेशी मुद्रा भंडार 3 बिलियन डॉलर से भी कम हो चुका है। सरकार 170 अरब रुपए इकट्ठा करने के लिए जनता पर नए कर लागू कर चुकी है। इतना सब करके भी उसे आईएमएफ से सिर्फ 1.1 अरब डॉलर ही मिलेंगे जो फिलहाल पाकिस्तान के लिए काफी नहीं हैं।
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…