पाकिस्तान, बांग्लादेश और अमेरिका से महंगा है भारत में पेट्रोल, कब मिलेगी राहत?
Updated on
16-09-2024 04:30 PM
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी गिरावट आई है और देश में भी पेट्रोल-डीजल के रेट में कटौती की संभावना बढ़ गई है। माना जा रहा है कि हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले आम लोगों को राहत मिल सकती है। आम चुनावों से पहले केंद्र सरकार ने मार्च में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी। इसके बावजूद भारत में पेट्रोल की कीमत पाकिस्तान, बांग्लादेश, चीन और अमेरिका से ज्यादा महंगा है। देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये लीटर के आसपास बनी हुई है। सरकार का कहना है कि अगर कच्चे तेल की कीमत लंबे समय तक 75 डॉलर प्रति बैरल से नीचे रहती है तो पेट्रोल-डीजल की कीमत में कटौती की जा सकती है।
दुनिया में पेट्रोल की कीमत सबसे कम ईरान में है। इस देश में पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 0.029 डॉलर यानी 2.43 रुपये है। यानी वहां करीब 73 रुपये में 30 लीटर की टंकी भरी जा सकती है। अफ्रीकी देश लीबिया में पेट्रोल की कीमत 0.032 डॉलर, वेनेजुएला में 0.035 डॉलर, मिस्र में 0.310 डॉलर, कुवैत में 0.344 डॉलर, अल्जीरिया में 0.347 डॉलर, नाइजीरिया में 0.468 डॉलर, कजाकस्तान में 0.512 डॉलर प्रति लीटर है। तेल संपदा से भरपूर देश सऊदी अरब में एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 0.621 डॉलर चुकाने होंगे।
कहां है सबसे महंगा पेट्रोल
पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत करीब 78 रुपये लीटर है जबकि बांग्लादेश में 84.89 रुपये लीटर है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये है। अमेरिका में यह 0.945 डॉलर यानी 79.27 रुपये है। रूस, यूएई, इंडोनेशिया, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया और अर्जेंटीना में पेट्रोल की कीमत भारत से कम है। लेकिन दुनिया के कई देशों में पेट्रोल की कीमत भारत से ज्यादा है। इनमें साउथ अफ्रीका, जापान, साउथ कोरिया, कनाडा, स्पेन, यूके, जर्मनी और फ्रांस शामिल हैं। दुनिया में सबसे महंगा पेट्रोल हॉन्ग कॉन्ग में है। इस देश में एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 3.269 डॉलर यानी 274 रुपये चुकाने होंगे। मोनाको, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड्स और डेनमार्क टॉप 5 देशों में शामिल हैं जहां पेट्रोल सबसे महंगा है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…