Select Date:

महाकंगाल पाकिस्‍तान में पेट्रोल खत्‍म, एयर एंबुलेंस ठप, वर्जिन एयरलाइन ने भी बोरिया बिस्‍तर समेटा

Updated on 14-02-2023 06:20 PM
इस्‍लामाबाद: आर्थिक तबाही के दौर से गुजर रहे पाकिस्‍तान में विमानों और हेलिकॉप्‍टरों के लिए जेट फ्यूल की भारी कमी हो गई जिससे विमानों की उड़ान को रोकना पड़ रहा है। पाकिस्‍तान के ईधी एयर एंबुलेंस समेत कई कंपनियों ने अपनी गतिविधियों को रोक दिया है। स्‍काई विंग्‍स एविएशन कंपनी ने एक बयान जारी करके इसकी जानकारी दी। इस बीच ब्रिटेन की चर्चित एयरलाइन कंपनी वर्जिन अटलांटिक ने तो पाकिस्‍तान से अपना बोरिया बिस्‍तर समेटने का ऐलान कर दिया है। ईधी एयर की सेवा बंद होने का खामियाजा पाकिस्‍तान के मरीजों को उठाना पड़ेगा।

स्‍काई विंग्‍स एविएशन कंपनी पायलटों को ट्रेनिंग देने का काम करती है। उसने कहा कि ईधी एयर एंबुलेंस सेवा बंद होने गंभीर रूप से बीमार मरीजों की जान बचाने का काम ठप हो जाएगा। उसने दावा किया कि स्‍टेट बैंक ऑफ पाकिस्‍तान ने जेट फ्यूल के लिए लेटर ऑफ क्रेडिट देने से मना कर दिया है। यह ईंधन कराची पोर्ट पर दिसंबर 2022 से फंसा हुआ है। इस कंपनी को यह जेट फ्यूल हासिल करने के लिए 23 हजार डॉलर चुकाने हैं और इसकी राशि को पहले ही एक बैंक में जमा कराई जा चुकी है।

वर्जिन अटलांटिक का सेवा बंद करने का ऐलान


कंपनी ने कहा कि बैंक मामले को स्‍टेट बैंक ऑफ पाकिस्‍तान के साथ उठाने से डर रहा है। ईधी एयर ने कहा कि हमने ईंधन की कमी के कारण अब मरीजों को आपातकाल में निकालने से मना कर दिया है। कंपनी ने इस संकट में सरकार की मदद मांगी है। दरअसल, पाकिस्‍तान के डॉलर का भंडार 3 अरब डॉलर से नीचे पहुंच गया है जिससे वह जरूरी सामानों का आयात नहीं कर पा रहा है। इस बीच ब्रिटेन की चर्चित कंपनी वर्जिन अटलांटिक ने ऐलान किया है कि वह पाकिस्‍तान में अगले कुछ महीने में अपने सेवाओं को बंद करने जा रही है।

वर्जिन अभी ब्रिटेन के हीथ्रो एयरपोर्ट से लाहौर और इस्‍लामाबाद के बीच उड़ान संचालित करती है। कंपनी ने कहा कि अभी वह 1 मई तक लंदन से लाहौर के बीच उड़ानों का संचालन जारी रखेगी। लंदन से इस्‍लामाबाद की उड़ान 9 जुलाई तक होती रहेगी। वर्जिन के प्रवक्‍ता ने कहा कि उन्‍हें उड़ानों को बंद करने बहुत ही कठिन फैसला लेना पड़ा है। इस एयरलाइन ने दिसंबर 2020 में पाकिस्‍तान में उड़ानों की शुरुआत की थी। पाकिस्‍तान लगातार आर्थिक संकट के दलदल में फंसता जा रहा है और हर जगह कर्ज की भीख मांग रहा है लेकिन उसे सफलता नहीं मिल पा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
 22 July 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
 22 July 2026
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
 22 July 2026
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
 22 July 2026
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
 21 July 2026
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
 21 July 2026
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
 21 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
 21 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…
Advt.