Select Date:

पीएफआई ने गिरफ्तारी के विरोध में आज केरल बंद का आह्वान किया

Updated on 23-09-2022 05:19 PM
प्रवर्तन निदेशालय और एनआईए अधिकारियों की एक संयुक्त टीम द्वारा गुरुवार तड़के जिस तरह से पीएफआई के शीर्ष नेताओं को गिरफ्तार किया गया, उसके विरोध में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की केरल इकाई ने आज सुबह से शाम तक केरल बंद का आह्वान किया है। 22 शीर्ष नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद पीएफआई के महासचिव अब्दुल सथर और अन्य नेताओं द्वारा बंद का आह्वान किया गया। जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है, उनमें चेयरमैन ओएमए सलाम, नसरुद्दीन एलमारम, पी. कोया और कई अन्य शामिल हैं। बुनियादी और आवश्यक सेवाओं को बंद से बाहर रखा गया है।

केंद्रीय सुरक्षा बलों की मदद से पीएफआई के कई ठीकानों में छापे मारे गए और ऐसी खबरें हैं कि केरल पुलिस के शीर्ष अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई थी। लेकिन, यह नहीं बताया गया था कि वास्तव में मिशन क्या है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर सुरक्षा बल की कुछ बटालियनों को तैयार रहने के लिए कहा गया था। जबकि गिरफ्तार किए गए कुछ लोगों को दिल्ली ले जाया जा चुका है, लगभग एक दर्जन को कोच्चि में एनआईए अदालत के सामने पेश किए जाने की उम्मीद है।

पीएफआई के महासचिव अब्दुल सथर ने कहा कि, यह और कुछ नहीं बल्कि बुनियादी मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन है और आरएसएस के इशारों पर ये सब किया जा रहा है, केंद्रीय एजेंसियों ने हमारे कई नेताओं को हिरासत में लिया है। हमें यकीन है कि लोकतंत्र को प्यार करने वाले सभी लोग इसका विरोध करेंगे। विरोध करने के लिए राज्यव्यापी बंद का ऐलान किया गया है। जो शुक्रवार को जारी रहेगा।

सभी की निगाहें अब इस पर टिकी हैं कि बंद का असर कितना देखने को मिलेगा। क्योंकि, केरल में सामान्य बंद का आह्वान किया गया है, जिसका मतलबा है कि दुकानें, कार्यालय, बाजार बंद रहेंगे और सार्वजनिक सड़क परिवहन वाहन पर इसका असर नहीं पड़ेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जींद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जींद से सोनीपत के बीच में यह ट्रेन…
 17 July 2026
राजगढ़: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित बलराम महोत्सव के मंच से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से संवाद कर रहे थे, तभी राजगढ़ जिले के एक…
 17 July 2026
जयपुर: राजधानी जयपुर में तीन दिन पहले आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने तीन भाइयों पर जानलेवा हमला किया। तीनों भाइयों को लाठियों और सरियों ने इतना पीटा की अधमरा…
 17 July 2026
किशनगंज: चर्चित रिजवान हत्याकांड की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि एक और दिल दहला देने वाली वारदात ने किशनगंज जिले सहित पूरे सीमांचल को झकझोर कर रख दिया।…
 17 July 2026
जाने-माने शिक्षाविद और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 20 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। इस दौरान उनका 9 किलो से ज्यादा वजन घट चुका है। वो बस नमक-पानी पीकर ही…
 17 July 2026
नई दिल्लीः अमेरिका से एक और एमएच-60आर सीहॉक हेलिकॉप्टर भारत पहुंच चुका है। भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। अमेरिकी दूतावास ने बताया कि अमेरिकी कंपनी…
 17 July 2026
गुजरात एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मॉड्यूल से जुड़े 5 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को पाटन जिले के सिद्धपुर तालुका के खाडियाल गांव से पकड़ा…
 17 July 2026
नई दिल्ली, 20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र के लिए सरकार ने एजेंडा तय कर लिया है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, लोकसभा में 7 बिल पेश…
 16 July 2026
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथ यात्रा का आगाज हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ यात्रा धीरे-धीरे आगे बढ़…
Advt.