प्राइवेट सेक्टर में आधार की तैयारी
सरकारी योजनाओं के साथ अब आधार का इस्तेमाल प्राइवेट सेक्टर की योजनाओं में भी करने पर काम चल रहा है। टेलिकॉम कंपनियों के अलावा, इंश्योरेंस कंपनियां, पेंशन फंड्स, नॉन बैंकिंग फाइनैंशनल कंपनी भी इसे इस्तेमाल के लिए सामने आई हैं। करीब 300 से 400 कंपनियां ऐसी हैं, जो जिंदगी को आसान बनाने के लिए आधार का इस्तेमाल करना चाहती हैं। भारत में आधार के जरिए ही डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर और मनरेगा जैसी 700 स्कीम चल रही हैं।
