Select Date:

फोनपे ने शुरू किया कमाल का फीचर, अब परिवार वालों के लिए भी कर सकेंगे UPI से पेमेंट, जानें पूरी डिटेल

Updated on 16-04-2025 02:13 PM
नई दिल्ली: डिजिटल पेमेंट करने वाली बड़ी कंपनी फोनपे (PhonePe) ने एक नया फीचर शुरू किया है। इसका नाम है यूपीआई सर्कल (UPI Circle) है। इससे लोग अपने परिवार और भरोसेमंद लोगों के लिए पेमेंट को आसानी से मैनेज कर पाएंगे। आप यूपीआई सर्कल से एक ग्रुप बना सकते हैं। इस ग्रुप में जो मुख्य अकाउंट होल्डर होगा, वह दूसरों की तरफ से यूपीआई पेमेंट कर सकता है। अगर किसी सदस्य का बैंक अकाउंट UPI से नहीं जुड़ा है, तो भी वह पेमेंट कर पाएगा।

UPI Circle क्या है?

इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक ये एक ऐसा ग्रुप है जहां प्राइमरी यूजर, किसी और की तरफ से पेमेंट कर सकता है, भले ही उन लोगों के पास यूपीआई से जुड़ा बैंक अकाउंट न हो। यूपीआई सर्कल उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी है जो अपने परिवार के सदस्यों के पेमेंट को मैनेज करना चाहते हैं। साथ ही यह उन लोगों के लिए भी अच्छा है जिनके पास बैंक अकाउंट नहीं है, लेकिन वे डिजिटल पेमेंट करना चाहते हैं।

कैसे काम करता है?

सेकेंडरी यूजर्स अपना UPI ID इस्तेमाल करके पेमेंट कर सकते हैं. लेकिन प्राइमरी यूजर के पास पूरा कंट्रोल रहता है। यो पेमेंट रिक्वेस्ट को मंजूर या रद्द कर सकता है। खर्च पर नजर रख सकता है। पेमेंट हिस्ट्री देख सकता है और किसी को भी ग्रुप से कभी भी हटा सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: इथेनॉल मिक्स पेट्रोल यानी E20 पर सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों ने इससे गाड़ियों का इंजन खराब होने और माइलेज प्रभावित होने का दावा किया है। सरकार…
 28 July 2026
नई दिल्ली: वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुरानी प्राइवेट बीएस-6 गाडि़यों वाहनों के लिए…
 28 July 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) देश के करेंसी सिस्‍टम को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने वाला है। जल्द ही बाजार में 10 रुपये और 20 रुपये…
 28 July 2026
नई दिल्ली: देश की इकॉनमी तेजी से आगे बढ़ रही है और इसके साथ ही देश में अमीरों की संख्या भी बढ़ रही है। असेसमेंट ईयर 2025-26 के इनकम टैक्स…
 28 July 2026
नई दिल्ली: वित्तीय मामलों से जुड़ी संसद की स्थायी समिति ने पिछले हफ्ते अपनी रिपोर्ट में क्रिप्टोकरंसी सहित वर्चुअल डिजिटल असेट्स के बारे में सरकार को सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गनाइजेशन (SRO)…
 28 July 2026
नई दिल्ली: FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने आज वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही का रिजल्ट जारी किया। जून तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट…
 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
Advt.