Select Date:

बिटकॉइन के छक्के छुड़ा रही पाई नेटवर्क, सबसे महंगी क्रिप्टो रह गई काफी पीछे, निवेशकों पर क्या असर

Updated on 26-11-2025 02:18 PM
नई दिल्ली: इस समय क्रिप्टोकरेंसी बड़े उतार-चढ़ाव से गुजर रही है। कभी इसमें बड़ी तेजी आ जाती है तो कभी बड़ी गिरावट। इसके चलते निवेशकों के बीच भी चिंता होने लगी है। उन्हें कभी फायदा हो रहा है तो कभी नुकसान। इस गिरावट से दुनिया की सबसे महंगी क्रिप्टो बिटकॉइन भी अछूती नहीं रही है। यह भी बड़े गिरावट के दौर से गुजर रही है। यह अभी भी 90 हजार डॉलर के नीचे कारोबार कर रही है। वहीं पाई नेटवर्क का मिजाज अलग ही नजर आ रहा है।

बुधवार को क्रिप्टो मार्केट में फिर से गिरावट आई। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट कैप करीब 0.85 फीसदी गिर गया। इसी के साथ बुधवार सुबह 10:30 बजे यह 3 ट्रिलियन पर आ गया था। पिछले 24 घंटे में कुछ क्रिप्टो को छोड़कर सभी प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी गिरावट के साथ कारोबार कर रही थीं। इनमें बिटकॉइन, इथेरियम, बाइनेंस, सोलाना आदि शामिल हैं।

बिटकॉइन और पाई नेटवर्क में कौन आगे?

पिछले 24 घंटे में पाई नेटवर्क ने रिटर्न के मामले में बिटकॉइन को काफी पीछे छोड़ दिया है। कॉइनमार्केटकैप के अनुसार सुबह 10:30 बजे बिटकॉइन 24 घंटे में एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 87,250 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। पिछले 7 दिनों में इसमें 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है।वहीं पाई नेटवर्क में निवेश करने वालों की मौज आई हुई है। पिछले 24 घंटे में पाई नेटवर्क में 2.50% की तेजी आई है। इस तेजी के साथ यह क्रिप्टो 0.2440 डॉलर (करीब 21.77 रुपये) पर कारोबार कर रही है। पिछले 7 दिनों में इसमें करीब 8 फीसदी की तेजी आई है। इसमें ऐसे में रिटर्न के मामले में पाई नेटवर्क ने बिटकॉइन को पीछे छोड़ दिया है।

क्यों आ रही पाई नेटवर्क में तेजी ?

पाई नेटवर्क में इन दिनों जबरदस्त तेजी आई हुई है। पिछले एक महीने में यह 0.270 डॉलर (करीब 24 रुपये) तक पहुंच गई है। बात अगर रिटर्न की करें तो एक महीने में इसने 2 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। वहीं बिटकॉइन में गिरावट की बात करें तो एक महीने में यह करीब 25 फीसदी लुढ़क चुकी है।

पाई नेटवर्क में तेजी आने के कई कारण हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाई नेटवर्क ने यूरोपीय संघ के क्रिप्टो-एसेट रेगुलेशन (MiCA) में बाजारों का पूर्ण अनुपालन हासिल कर लिया है। माना जा रहा है कि इसकी कीमत इस महीने 0.30 डॉलर तक जा सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.