पाकिस्तान को छोड़कर भाग रहे विमानों के पायलट, सता रहा बड़ा डर, नए संकट में कंगाल मुल्क
Updated on
31-03-2023 06:14 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की महाकंगाली का असर अब हर सेक्टर में दिखाई दे रहा है। पाकिस्तानी संसद की विमानन मामलों की स्टैंडिंग कमिटी को गुरुवार को सूचना दी गई कि बड़ी संख्या में पायलट हाल ही में देश छोड़कर चल गए हैं। दरअसल, इन पायलटों को अपनी सैलरी में भारी कटौती का डर सता रहा है जो ज्यादा टैक्स के नाम पर कंगाल पाकिस्तान सरकार लेने जा रही है। कंगाल हो चुकी सरकारी विमानन कंपनी पाकिस्तान इंटरनैशनल एयरलाइंस के सीईओ अमीर हयात ने बताया कि 15 पायलट हाल ही में देश छोड़कर चले गए हैं।
हयात ने कहा कि पीआईए नए पायलटों की भर्ती करना चाहती है लेकिन उसे मंजूरी नहीं मिल पा रही है। कमिटी के चेयरमैन सीनेटर हिदायतुल्ला ने कहा कि पायलट बनने के सपना देख रहे लोगों का भविष्य संकट में पड़ सकता है। उन्होंने पाकिस्तानी सांसदों से अपील की कि वे इस टैक्स के पूरे मामले को सरकारी नियामक संस्था के साथ उठाएं। सीनेट कमिटी को नागरिक विमानन प्राधिकरण ने विदेशी विमानन कंपनियों को हवाई रास्ता नहीं देने के कारणों के बारे में बताया गया।
पाकिस्तान के कई पायलटों ने फर्जी डिग्री हासिल की
पाकिस्तान ने कई विदेशी एयरलाइन कंपनियों के डॉलर रोक रखा है जिससे अब ये कंपनियां पाकिस्तानी कस्टमर से कह रही हैं कि वे डॉलर में भुगतान करके अपने टिकट खरीदें। सीनेट कमिटी को यह भी बताया गया है कि यात्री वीपीएन का इस्तेमाल करके टिकट खरीद रहे हैं। इससे उन्हें पाकिस्तान में खरीदे जाने वाले टिकट से कम दाम में टिकट मिल जा रहा है। पाकिस्तान ने कंगाली दूर करने के लिए बड़े पैमाने पर टैक्स बढ़ा दिया है। यही नहीं कमिटी के मुलाकात में यह भी खुलासा हुआ कि पाकिस्तान इंटरनैशनल एयरलाइन के 141 पायलट के लाइसेंस संदिग्ध हैं।
इससे पहले खुलासा हुआ था कि पाकिस्तान के कई पायलट ने पैसे देकर एयरलाइन पायलट का लाइसेंस हासिल किया था। इसके बाद कई पायलटों की उड़ान पर रोक लगा दी गई थी। इस दौरान पायलटों की फेक डिग्री का भी मुद्दा उठा। पीआईए ने बताया कि कई पायलटों को फर्जी डिग्री के साथ पकड़ा गया है और उन्हें बर्खास्त किया गया है। इस दौरान यह भी खुलासा हुआ कि पाकिस्तान की सरकारी एयरलांइस पीआईए को अरबों रुपये का बकाया चुकाना है। इससे पहले खुलासा हुआ था कि पाकिस्तान आने वाले फ्लाइट खाली जा रही हैं और देश छोड़कर जाने वालों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। इसकी वजह यह है कि कंगाली के बीच लोगों को अपने देश में भविष्य अच्छा नहीं दिखाई दे रहा है।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…