पीयूष चावला मुंबई इंडियंस के लिए ऐसे ही नहीं कर रहे कमाल, उद्देश्य जानकर आप कहेंगे ये तो होना ही था!
Updated on
13-05-2023 08:23 PM
मुंबई: पीयूष चावला (Piyush Chawla) आईपीएल के पिछले सीजन में अनसोल्ड थे। इसके बाद वह लीग में क्रिकेट एक्सपर्ट और कमेंटेटर के रूप में नजर आए। आईपीएल 2023 (IPL 2023) की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 34 साल के पीयूष चावला को बेस प्राइस 50 लाख में खरीदा। अभी वह लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने का मामले में तीसरे नंबर पर हैं। 12 मैच में 19 बल्लेबाज उनका शिकार हो चुके हैं। चावला का किसी भी आईपीएल सीजन में यह बेस्ट प्रदर्शन भी है।
बेटे के लिए खेल रहे पीयूष चावला
गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले के बाद मुंबई इंडियंस (MI vs GT) के लेग स्पिनर पीयूष चावला ने कहा कि वह अपने बेटे के लिए खेल रहे हैं। मैच के बाद जियो सिनेमा पर बात करते हुए चावला ने कहा, 'यह सीरीज बहुत मायने रखता है क्योंकि यह केवल वापसी नहीं है। मैं अपने बेटे के लिए भी खेलना चाहता था क्योंकि उसने मुझे खेलते हुए नहीं देखा था। जब उसने मुझे देखा तो वह बहुत छोटा था। अब वह इसे बेहतर ढंग से समझने लगा है।'
2006 में भारत के लिए डेब्यू करने वाले पीयूष चावला ने आगे कहा- वह अभी भी 6 साल का है। लेकिन वह वास्तव में खेल का फॉलो करता है और खेल को समझता है। इसलिए मैं खेलना चाहता था और उसके लिए कुछ खास करना चाहता था'
उन्होंने ये भी बताया कि उनका बेटा मैच के तुरंत बात उनके खेल का रिव्यू भी करता है। अगर साथ नहीं होता है फोन कॉल पर। पीयूष चावला के अनुसार उनका बेटा ही उनका सबसे बड़ा क्रिटिक है।
मुंबई की गेंदबाजी की जान
पीयूष चावला इस सीजन मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी की जान हैं। टीम के सभी गेंदबाज महंगे साबित हो रहे हैं। टॉप-15 में उनके अलावा टीम का कोई भी गेंदबाज नहीं है। चावला ने 12 मैचों में 7.59 की इकोनॉमी से रन दिये हैं। वहीं अन्य गेंदबाज खूब महंगे रहे हैं। रोहित को जब भी विकेट लेना या रन रोकना होता है तो चावला की तरफ ही देखते हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…