Select Date:

​जगह 3, टीमें 7 और मैच 8... IPL प्लेऑफ के लिए सुपर ओवर जैसा रोमांचक समीकरण

Updated on 16-05-2023 08:02 PM
गत चैंपियन गुजरात टाइटंस अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच 62 में सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रन से हराकर आईपीएल 2023 के प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाइ करने वाली पहली टीम बन गई। साथ ही, जीत के बाद गुजरात का प्लेऑफ के लिए टॉप-2 में रहना तय हो गया है। यानी किसी भी हाल में वह पहले या दूसरे नंबर पर रहेगी। दूसरी ओर, बचे 3 स्थानों के लिए 7 टीमों (दो टीमों के पास 14 पॉइंट्स तक पहुंचने का ही मौका है) में अब जंग है, जबकि बचे हैं सिर्फ 8 मैच।

चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स 13 मैचों में 15 अंकों के साथ स्टैंडिंग में दूसरे स्थान पर है। सीएसके को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपना आखिरी मैच दिल्ली कैपिटल के खिलाफ जीतना होगा। यदि सीएसके हार जाता है तब भी वे प्लेऑफ में पहुंच सकते हैं, लेकिन इसके लिए अन्य टीमों के परिणाम पर निर्भर होना होगा। 63वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। जो भी टीम जीतेगी CSK से ऊपर पहुंच जाएगी। ऐसे में फिर चेन्नई को आरसीबी और पीबीकेएस के अपने दोनों मैच हारने की जरूरत होगी।

मुंबई इंडियंस

मुंबई फिलहाल 12 मैचों में 14 अंकों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर है। आज मुंबई का लखनऊ और फिर हैदराबाद से मुकाबला है। अगर MI दोनों गेम जीत जाती है, तो वह प्लेऑफ में प्रवेश कर जाएगी। लेकिन यदि वे शेष दो में से एक जीतते हैं, तब भी वे प्लेऑफ में पहुंच सकते हैं, लेकिन यहां फैसला नेट रन रेट के आधार पर होगा।

लखनऊ सुपर जायंट्स

क्रुणाल पांड्या की अगुवाई वाली एलएसजी 12 मैचों में 13 अंकों के साथ तालिका में चौथे स्थान पर है। LSG अपने आखिरी दो लीग मैचों में एमआई और कोलकाता नाइटराइडर्स से भिड़ेगी। प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाइ करने के लिए दोनों को जीतने की जरूरत है। यदि यह टीम दोनों में से केवल एक जीतती है तो भी वह प्लेऑफ में पहुंच सकती है, लेकिन यह अन्य टीमों के रिजल्ट पर निर्भर करेगा।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

आरसीबी 12 मैचों में 12 अंकों के साथ तालिका में पांचवें स्थान पर है। वे अपने अंतिम दो लीग मुकाबलों में SRH और GT का सामना करेंगे। आरसीबी को अपने दोनों मैच जीतने होंगे। मुंबई की तरह यहां भी अगर आरसीबी जीती तो फैसला नेट रन रेट से हो सकता है। यदि वे दो में से केवल एक मैच जीतते हैं, तब भी गणितीय रूप से उनके लिए प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाइ करना संभव है। लेकिन इसके लिए एलएसजी को एमआई को हराना होगा और फिर रोहित की टीम एसआरएच से हार भी हार जाए।

राजस्थान रॉयल्स

संजू सैममन की अगुवाई वाली राजस्थान 13 मैचों में 12 अंकों के साथ तालिका में छठे स्थान पर है। उन्हें अपने आखिरी मैच में पंजाब किंग्स का सामना करना है और मैच जीतने की जरूरत है। जीतने के बाद भी उनका प्लेऑफ में पहुंचना लगभग नामुमकिन है। यदि RR हार जाता है तो वे बाहर हो जाएंगे। यदि टीम जीती तो MI या LSG और RCB को दोनों मैच हारने होंगे। यहां भी मामला नेट रन रेट से बनेगा।

पंजाब किंग्स

पीबीकेएस 12 मैचों में 12 अंकों के साथ तालिका में आठवें स्थान पर है। पंजाब अपने शेष मैचों में डीसी और आरआर का सामना करेगी। उसे दोनों गेम जीतने की जरूरत है और अन्य परिणामों के भी उसके अनुसार आने की उम्मीद होगी। खराब नेट रन रेट के कारण उनका प्लेऑफ में पहुंचना लगभग असंभव है। दूसरी ओर, अन्य तीन फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइटराइडर्स (आंकड़ों के लिहाज से ऑफिशली नहीं, लेकिन इसका सफर खत्म ही माना जाय), SRH और दिल्ली कैपिटल प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.