इस रिपोर्ट में रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है, ‘‘भारत में डंपिंग के बजाय रीसाइक्लिंग को प्रोत्साहित करने के लिए ‘लैंडफिल’ और ‘इंसिनरेशन’ कर लगाया जाना चाहिए।’’ रिपोर्ट का कहना है कि भारत में प्लास्टिक की खपत पिछले पांच वर्षों में काफी तेज गति से बढ़ी है, और इसलिए इसका कचरा भी बढ़ा है। यदि लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जाए तो इसमें कमी आ सकती है। कई विशेषज्ञों का कहना है कि जागरूकता ही अब सबसे बड़ा हथियार बनेगा।
