150 करोड़ के क्लब में 'द केरल स्टोरी' की एंट्री से पहले 11वें दिन हुआ खेला, औंधे मुंह गिरी कमाई
Updated on
16-05-2023 08:38 PM
विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्शन हाउस में बनी 'द केरल स्टोरी' ने महज 11 दिनों में 150 करोड़ के क्लब में शामिल होने की तैयारी कर ली है। 11वें दिन भी 'द केरल स्टोरी' शानदार कमाई करते हुए नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ रही है। निश्चिततौर पर अदा शर्मा की ये फिल्म मंगलवार को 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। इन 11 दिनों में 'द केरल स्टोरी' ने सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक के कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। संभव है कि अगर ये ऐसी ही रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ती रही तो ये 200 करोड़ का आंकड़ा भी छू लेगी। तो चलिए बताते हैं दूसरे सोमवार यानी 11वें दिन 'द केरल स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया।
The Kerala Story Box Office Collection Day 11: बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 'द केरल स्टोरी' ने रविवार को जहां 23.25 करोड़ की कमाई की थी तो अब सोमवार को इसकी कमाई में गिावट देखने को मिली है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, सुदीप्तो सेन के डायरेक्शन में बनी 'द केरल स्टोरी' ने 11वें दिन 9.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। देशभर में इसका नेट कलेक्शन 141.36 करोड़ हो चुका है।
50 फीसदी गिरी 'द केरल स्टोरी' की कमाई
रविवार यानी छुट्टी के चलते 'द केरल स्टोरी' ने तगड़ी कमाई करते हुए 23 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की थी। मगर सोमवार को कामकाजी दिन होने की वजह से इसकी कमाई में 50-60 फीसदी गिरावट आई है। अब देखना ये है कि वीकडेज में ये कैसे खुद को संभालते हुए 200 करोड़ की ओर बढ़ेगी?
फूले नहीं समा रहे मेकर्स और अदा शर्मा
'द केरल स्टोरी' की लीड एक्ट्रेस अदा शर्मा और मेकर्स इसकी सफलता को देखते हुए फूले नहीं समा रहे हैं। लगातार वह इसका प्रमोशन कर रहे हैं तो इसकी कमाई पर भी रिएक्ट कर रहे हैं। हाल में ही सुदीप्तो सेन ने तो ये भी कहा था कि उन्होंने 100 करोड़ की कमाई नहीं बल्कि इतने करोड़ों लोगों का दिल जीता है।
बैन की वजह से झेलना पड़ा नुकसान
'द केरल स्टोरी' को बंगाल में बैन की वजह से नुकसान झेलना पड़ा है, वहीं तमिलनाडु में भी कुछ जगह कम दर्शक होने के दावे साथ शो कैंसिल होने की खबरें आईं। वहीं ब्रिटेन से भी इसके शोज कैंसिल किए जाने का दावा किया गया। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने नाराजगी जाहिर करते हुए खुलासा किया था कि 'द केरल स्टोरी' देश में 12 मई को रिलीज होनी थी लेकिन सर्टिफिकेट न मिलने की वजह से फिल्म ब्रिटेन के थिएटर्स में चल ही नहीं पाई।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…