'पाकिस्तान के खिलाफ खेलना सबसे मुश्किल' 90 सेकंड में जीत के बाद भी डर गए थे संग्राम सिंह
Updated on
01-11-2025 12:39 PM
नई दिल्ली: मशहूर रेसलर और अभिनेता संग्राम सिंह एक्टिंग के अलावा मिक्सड मार्शल आर्ट में भी कमाल कर चुके हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने पाकिस्तानी रेसलर को महज 90 सेकंड में हराकर सनसनी फैला दी थी। अब यूरोप में होने वाले अपने अगले MMA मुकाबले के लिए कमर कस रहे संग्राम सिंह ने NBT से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने पाकिस्तानी प्रतिद्वंद्वी के सामने महसूस किए गए दबाव को सबसे मुश्किल बताया।
पाकिस्तान से हारना मना था!
पाकिस्तानी रेसलर के खिलाफ मैच से पहले की रात को याद करते हुए संग्राम सिंह ने खुलासा किया कि उन पर कितना दबाव था। उन्होंने कहा, 'ईमानदारी से बताऊं, तो उस रात को मुझे मुश्किल से दो घंटे नींद आई होगी। अगर कोई मेरा तापमान भी चेक करता, तो 100 से ऊपर ही मिलता।' संग्राम ने बताया कि उनके कोच ने भी उनसे स्पष्ट कह दिया था कि नेपाल या बांग्लादेश से हार जाना, लेकिन पाकिस्तान से मत हारना। उन्होंने कहा, 'जब सीने में उसका पहला मुक्का पड़ा, तब जाकर मैं जागा। तब आपको मालूम चलता है कि पाकिस्तान के खिलाफ खेलना सबसे ज्यादा मुश्किल होता है, फिर चाहे वो कोई भी खेल हो।'
व्हीलचेयर से रिंग तक का सफर
संग्राम सिंह ने अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर को भी याद किया। बचपन में गठिया बाय से जूझने के कारण वह 11 साल की उम्र तक करीब आठ साल व्हीलचेयर पर रहे थे। डॉक्टरों ने उनकी बीमारी ठीक न होने की बात कही थी। उन्होंने अपनी मां को इसका श्रेय देते हुए कहा कि उनकी मां की देखभाल के कारण ही वह आज यहां हैं। उन्होंने यह सबक दिया कि ऐसी कोई बीमारी नहीं जिसका इलाज संभव न हो।
घर का खाना ही सर्वश्रेष्ठ फिटनेस
आजकल की फिटनेस भ्रांतियों पर उन्होंने युवाओं को एक सीधा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी डायटिशियन के कहने पर घर का खाना कभी न छोड़ें। उनके अनुसार, घर की रोटी, चावल और दाल में शरीर को सब कुछ मिल जाता है। उन्होंने युवाओं को दिन में कम-से-कम 24 मिनट एक्सरसाइज करने की सलाह दी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…